सुचिका तरियाल सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
खेल

Asian Games 2026: सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को मिला पहला मेडल

Asian Games 2026 Bronze: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तरियाल ने MMA में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। यह एशियन गेम्स में MMA में भारत का पहला मेडल है।

प्रिया जैस

Suchika Taryal MMA Bronze Medal: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्जएशियन गेम्स में मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक सुचिका तारयाल ने जीता है। सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

भारत की सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 60kg मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह MMA में भारत का पहला मेडल था, जो पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।

सेमीफाइनल में हार का किया सामना

हालांकि, सुचिका को सेमी-फाइनल में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। सुचिका तरियाल ने इस फैसले को चुनौती दी थी। सेमी-फाइनल में उन्होंने सिंगापुर की टेओ हुई हून का सामना किया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी बहुत कम अंतर से हारी, जिससे गोल्ड-मेडल मुकाबले तक पहुंचने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं, लेकिन एमएमए के एशियन गेम्स डेब्यू में उन्होंने पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली।

यह नतीजा सुचिका के लिए निराशाजनक रहा और फैसले की घोषणा के बाद वह निराश भी दिखाई दीं। हालांकि, निराशा के बावजूद, 36 साल की यह खिलाड़ी आइची-नागोया से एक ऐतिहासिक मेडल लेकर लौटीं, जो महाद्वीपीय स्टेज पर भारतीय एमएमए के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

सुचिका तरियाल के नाम दर्ज ये मेडल

भले ही सुचिका तरियाल का गोल्ड का सपना टूट गया। लेकिन, उन्होंने भारत के लिए पहला ऐतिहासिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सुचिका तारियाल के करियर में यह ब्रॉन्ज मेडल एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। कई कॉम्बैट खेलों में अपनी पहचान बना चुकीं सुचिका पहले राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रह चुकी हैं।

उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले तक पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में कुराश स्पर्धा में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने जिउ-जित्सु के टॉप लेवल पर खुद को स्थापित किया, और 2024 में जिउ-जित्सु फाइटिंग में वर्ल्ड टाइटल जीता।

शूटिंग में भारत का जलवा

एशियन गेम्स 2026 में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस मेडल के साथ ही भारत की एशियन गेम्स में कुल मेडल की संख्या अब 3 हो गई है।

रुद्राक्ष ने 60-शॉट क्वालिफिकेशन में 631.8 का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु ने 630 के स्कोर के साथ सातवां और पार्थ ने 628.3 के स्कोर के साथ कुल 1890.1 अंक हासिल किए।

टेबल-टेनिस में महिला टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा

एशियन गेम्स में टेबल टेनिस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। भारत की महिलाओं ने पाकिस्तान की टीम को एक भी पॉइंट लेने का मौका नहीं दिया। सुतीर्था मुखर्जी ने 3-0, सिंड्रेला दास 3-0 और श्रीजा अकुला ने भी 3-0 से पाकिस्तान की महिला टीम को क्लीन स्वीप कर दिया और बढ़त बनाई।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया