Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को टेबल टेनिस में 3-0 से हराया, सुतीर्था-सिंड्रेला-श्रीजा का क्लीन स्वीप

Asian Games Table Tennis: भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने जीत दर्ज की।
asian games india defeat pakistan in table tennis
सिंड्रेला दाससौजन्य-एक्स
Published on
Updated on

Women’s Table Tennis: एशियन गेम्स में टेबल टेनिस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। भारत की महिलाओं ने पाकिस्तान की टीम को एक भी पॉइंट लेने का मौका नहीं दिया।

सुतीर्था मुखर्जी ने 3-0, सिंड्रेला दास 3-0 और श्रीजा अकुला ने भी 3-0 से पाकिस्तान की महिला टीम को क्लीन स्वीप कर दिया और बढ़त बनाई।

सुतीर्था और सिंड्रेला दास का दमदार प्रदर्शन

सुतीर्था ने टेबल टेनिस में शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 11-3 से जीता। दूसरे गेम में भी उनका दबदबा कायम रहा और उन्होंने इसे भी 11-3 के उसी स्कोर से जीता। तीसरा गेम 11-4 से जीतकर सुतीर्था ने मैच अपने नाम किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद, सिंड्रेला दास ने दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। युवा भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान की कुलसुम खान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और उन्हें आसानी से 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। सिंड्रेला के सामने कुलसुम पूरी तरह बेबस नजर आईं और पूरे मैच के दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

asian games india defeat pakistan in table tennis
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का तीसरा मेडल, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

श्रीजा अकुला ने जीत की पक्की

श्रीजा अकुला ने तीसरा मैच जीतकर भारत की जीत पक्की कर दी। उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा खान के खिलाफ मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और 11-4, 11-4 व 11-5 से जीत हासिल की। ​​श्रीजा की इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

वहीं, एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने दो मेडल जीते। भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, और इलावेनिल वलारिवन ने भी व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com