Asian Games: शूटरों की सटीक निशानेबाजी और सुचिका का ऐतिहासिक पदक, जानें दूसरे दिन भारत का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Asian Games 2026 LIVE: भारत के कुल पदकों की संख्या अब बढ़कर छह हो गई है, जिनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं, जबकि स्वर्ण पदक का इंतज़ार अभी भी जारी है।
asian games india silver- bronze medal live
सुचिका तरियालसौजन्य-एक्स @TheKhelIndia

Asian Games Day 2 Summary: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन के भारत के एथलीटों के सभी इवेंट समाप्त हो गए। इस दिन भारत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और शूटिंग रेंज में पदक हासिल किए। सुबह हुए वज़न माप में सुचिका तारियाल का वज़न सिंगापुर की हुई हून तेओ से मात्र 700 ग्राम अधिक निकला, जिसकी वजह से वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। भारत के कुल पदकों की संख्या अब बढ़कर छह हो गई है, जिनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं, जबकि स्वर्ण पदक का इंतज़ार अभी भी जारी है।

Asian Games 2026 LIVE Updates: भारत ने जीता तीसरा सिल्वर

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

asian games india silver- bronze medal live
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का तीसरा मेडल, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

Asian Games 2026 LIVE TT: टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान की टीम को पछाड़ा

एशियन गेम्स में टेबल टेनिस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। सुतीर्था मुखर्जी ने 3-0, सिंड्रेला दास 3-0 और श्रीजा अकुला ने भी 3-0 से पाकिस्तान की महिला टीम को क्लीन स्वीप कर दिया और बढ़त बनाई।

Swimming 50m Freestyle: फाइनल की रेस से बाहर हुए आकाश मणि और गीतेश शाह

आकाश मणि और गीतेश शाह 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाए। आकाश मणि 23.43s के साथ 26 पोजीशन पर रहें। वहीं गीतेश शाह 23.57s के साथ 28 पोजीशन पर रहें। एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ टॉप 10 तैराक ही 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में पहुंचे।

Asian Games MMA Live: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज

सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्जएशियन गेम्स में मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक सुचिका तारयाल ने जीता है। सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Asian Games Men's 10m Air Rifle: हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर, रुद्राक्ष पाटिल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर तो रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये एशियन गेम्स में भारत के लिए 5वां और छठा मेडल हैं।

Asian Games Mixed Doubles: भारत का मिक्स्ड डबल्स का अभियान खत्म

एशियन गेम्स में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट और क्रिस्टी सानोसा से राउंड ऑफ 16 में 2-5 से हारने के बाद भारत का मिक्स्ड डबल्स अभियान खत्म हो गया। पॉइंट्स इस प्रकार रहे - 4-2, 2-4, 2-4, 3-5, 2-4, 5-3, 6-8।

ASIAN GAMES KABADDI: कबड्डी में भारत की बेहतरीन शुरुआत

एशियन गेम्स में भारत ने कबड्डी में बेहतरीन शुरुआत की है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए जापान को 49-24 से शिकस्त दी।

Asian Games Hockey: महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

एशियन गेम्स 2026 में पूल B के अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने दर्ज की की शानदार जीत। महिला हॉकी टीम ने 17–1 से इंडोनेशिया को मात दी और दूसरी जीत हासिल की।

Asian Games 2026 Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने सुचिका तरियाल को दी बधाई

सुचिका तरियाल की उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "एशियाई खेल 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने पर आपको, सुचिका तरियाल, बधाई। इन खेलों में MMA की शुरुआत के साथ, यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए खास महत्व रखती है। मैं आपके निरंतर सफल होने और भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की कामना करती हूं।"

Asian Games Badminton: बैडमिंटन के सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारत की पुरुष टीम

एशियन गेम्स 2026, बैडमिंटन में भारत की पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड 1 में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल 22 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे IST खेला जाएगा।

  • लक्ष्य सेन ने जमन अयमन इब्न को 2-0 (21-4, 21-12) से हराकर भारत को जीत के साथ शुरुआत दिलाई।

  • एशियन गेम्स में पहली बार खेल रहे आयुष शेट्टी ने गौरव सिंघा को 2-0 (21-4, 21-13) से हराकर एक और जीत हासिल की।

  • अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, जो लगातार चौथी बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं, ने जुमार अल अमीन को 2-0 (21-15, 21-9) से हराकर जीत पक्की की।

Asian Games में आज भारत के बाकी मुकाबले

  • दोपहर 3:15 बजे – वुशू: महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 में नाओरेम रोशिबिना देवी का मुकाबला मोस्ट खातून से होगा।

  • दोपहर 3:30 बजे – टेबल टेनिस: पुरुष टीम ग्रुप एफ में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

  • दोपहर 3:50 बजे – वुशू: पुरुष 56 किग्रा राउंड ऑफ-16 में आर्यन का मुकाबला शहजादा सफी से होगा।

  • शाम 4:15 बजे – कबड्डी: महिला ग्रुप ए में भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी।

एशियन गेम्स तक पहुंचा तूफान डुजुआन

तूफान डुजुआन का प्रभाव एशियन गेम्स 2026 पर भी दिखाई दे रहा है। बिगड़ते मौसम के कारण इक्वेस्ट्रियन खेलों की प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं।

भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू

अगर भारत को टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने दम पर आगे बढ़ना है और दूसरे देशों के परिणामों पर निर्भरता से बचना है, तो इस मुकाबले में जीत हासिल करना अनिवार्य है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मैच में ही हरमीत देसाई को मैदान में उतारा है, जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद कोर्ट पर उतर रहे हैं।

भारत ने जीता पहला मैच, हरमती देसाई ने एकतरफा मारी बाजी 

भारत के हरमीत देसाई ने ग्रुप-एफ के मैच-5 एम1 में पाकिस्तान के मोहम्मद खान को 3-0 से पराजित किया। हरमीत ने तीनों गेम में 11-4, 11-3 और 11-5 के अंतर से खान को एकतरफा मात दी।

भारत ने जीता दूसरा मैच, सथियान ज्ञानसेकरन ने अब्बास खान को हराया 

भारत ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरा मुकाबला भी जीत लिया। इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से पराजित करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। सथियान ज्ञानशेखरन ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 के अंतर से हराया।

भारत-बांग्लादेश का कबड्डी मैच शुरू

भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच ग्रुप-ए का कबड्डी मैच जारी है। मुकाबले में भारतीय टीम का पूरा वर्चस्व नजर आ रहा है। पहले हाफ तक भारत ने बढ़त कायम कर रखी है।

 कबड्डी के पहले हाफ में भारत का दबदबा

एशियाई खेलों में कबड्डी के शुरुआती ग्रुप-स्टेज मुकाबले में भारतीय महिला टीम हाफ टाइम तक बांग्लादेश पर 21-10 की बढ़त बनाए हुए है। मौजूदा चैंपियन ने बेहतरीन शुरुआत की है और दूसरे हाफ में भी इस बढ़त को बरकरार रखने का प्रयास करेगी।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को रौंदा

भारत की महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए के मैच में बांग्लादेश को 42-21 के अंतर से पराजित किया। पहले हाफ में भारत ने 21-10 की बढ़त हासिल की, जिसके बाद दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने 21-11 से मुकाबला अपने पक्ष में करते हुए जीत दर्ज की।

संबंधित खबरें

No stories found.