नाओरेम रोशिबिना देवी   (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशू सांडा फाइनल में बनाई जगह, एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल पक्का

Asian Games Wushu: एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60kg वुशू सांडा के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

सृष्टि मौर्य

Naorem Roshibina Devi Reaches Wushu Sanda Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से हराया।

इसके साथ ही रोशिबिना ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। रोशिबिना का ये लगातार तीसरा कॉन्टिनेंटल मेडल होगा। वो एशियन गेम्स में 2018 में ब्रॉन्ज और 2023 में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। अब उनके पास फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पदकों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने का मौका है।

इस बार के वुशू का पहला पदक

फाइनल से पहले रोशिबिना ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रोशिबिना ने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। मौजूदा एशियन गेम्स में वुशू में भारत का ये पहला पक्का पदक है।

चोट के बाद टीम में मिली थी जगह

वुशू फेडरेशन के अनुसार, दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद रोशिबिना देवी को भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि, दिव्यांशी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए फाउल प्ले का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि वह पूरी तरह फिट थीं और फेडरेशन पर रोशिबिना का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया था। रोशिबिना शुरुआत में ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रही थीं और टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। बाद में दिव्यांशी ने फैसले को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देने की बात कही और ये विवाद शांत हो गया।

पुरुषों के 56 किग्रा में आर्यन बाहर

पुरुषों के 56 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में भारत के आर्यन को उज्बेकिस्तान के सायदुलो अब्दुरशितोव के खिलाफ 1-2 से हार मिली। इस हार के साथ उनका टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं, मंगलवार को भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं।

भारत की न्येमन वांगसू महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। भारतीय वुशू खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है। सूरज सिंह मयांगलामबम भी रविवार को पोडियम फिनिश के करीब पहुंचे थे।

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला