

Roshibina Devi Reaches Semifinal In Wushu 60kg: भारत की रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा वुशु वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में खेले गए क्वार्टर फाइनल में रोशिबिना ने मकाऊ, चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराया।
इस जीत के साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। रोशिबिना ने प्वाइंट्स के अंतर से ये मुकाबला अपने नाम किया। अब वह बुधवार को सेमीफाइनल में उतरेंगी। एशियन गेम्स में ये रोशिबिना का तीसरा मेडल होगा।
रोशिबिना इससे पहले 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2022 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। मौजूदा एशियन गेम्स में वुशु में भारत का ये पहला पक्का पदक है। रोशिबिना ने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
दो बार के जूनियर वर्ल्ड चैंपियन ने अफगानिस्तान के साफी शहजादा को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में अगले दौर में उनका सफर रुक गया।
आर्यन का मुकाबला पुरुषों के 56 किग्रा सांडा क्वार्टर-फाइनल में उज्बेकिस्तान के सैदुलो अब्दुरशितोव से हुआ। आर्यन ने बहुत मजबूत शुरुआत की और पहला राउंड जीत लिया। हालांकि, उज्बाक फाइटर ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दो राउंड 5-0 से जीते और कुल मिलाकर मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।
भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहीं। इससे पहले न्येमन वांगसु महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रही थीं।
भारत के सूरज सिंह मयांगलामबम भी पुरुषों के चांगक्वान फाइनल में पदक के करीब पहुंचे थे। वह 9.683 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और पोडियम से सिर्फ 0.040 अंक से चूक गए।