निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: मंकी कैप पहनने की मजबूरी, बनाए रहो मफलर से दूरी

Rohit Pawar Muffler Remark: ठंड से बचने के लिए मफलर खरीदने निकले पड़ोसी को निशानेबाज ने ऐसी नसीहत दी कि बात मफलरमैन से सियासी आरोपों तक पहुंच गई। पढ़ें मजेदार राजनीतिक व्यंग्य।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • लेख में सर्दी से बचने के लिए मफलर पहनने को लेकर हास्य और व्यंग्य किया गया है।

  • अरविंद केजरीवाल और अभिनेता राजकुमार के मफलर पहनने के अंदाज का भी जिक्र है।

  • अंत में रोहित पवार के विमान दुर्घटना मामले में 'मफलरमैन' पर लगाए गए आरोप को लेकर मफलर पहनने पर कटाक्ष किया गया है।

Ajit Pawar Plane Crash Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, ठंड बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए हम मफलर खरीदने जा रहे हैं। इससे गर्दन और कान ढके रहेंगे और सर्दी-खांसी से बचाव होगा।'

हमने कहा, 'आप सब कुछ खरीदिए, लेकिन मफलर भूलकर भी मत खरीदिए। मफलर गले में डालेंगे तो मफलरमैन कहलाएंगे। इसकी बजाय मंकी कैप पहनना बेहतर रहेगा। कनपटी पर बंडाना लगाने का भी फैशन है। इन दिनों दुनिया में नेकटाई बांधने का रिवाज खत्म हो गया है। अब शर्ट की चार बटन खोलकर ऊपर से कोट पहनने वाला विचित्र फैशन चल पड़ा है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, याद कीजिए वह दिन जब आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में आई थी और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। मफलर उनका स्टाइल स्टेटमेंट था। छगन भुजबल भी गले में मफलर डाले रहते हैं। यूपी, बिहार के गांव-देहात में भी लोग मफलर गले में डालकर बाहर निकलते हैं। ठंडी हवा से बचने के लिए कान और सिर पर कसकर बांध लेते हैं। यूपी में मफलर को गुलुबंद कहते हैं। मफलर ऊन का आता है और सिल्क का भी! अभिनेता राजकुमार हमेशा मफलर पहनते थे और सामने वाले को 'जानी' कहा करते थे।'

हमने कहा, 'ठंडी हवा से डरने की जरूरत नहीं है। आप उसका आनंद लेते हुए गाइए- 'ठंडी हवाएं लहरा के आएं, हम हैं यहां तुम हो वहां, कैसे बुलाएं!' 'जब चली ठंडी हवा जब उठी काली घटा, मुझको ऐ जाने-वफा तुम याद आए !'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, आप हमें मफलर पहनने से क्यों रोक रहे हैं? कोई खास वजह हो तो बताइए। रंग-बिरंगा मफलर इंसान की शान बढ़ाता है और शीत प्रकोप से भी बचाता है। स्वेटर, कोट, मफलर, दस्ताने ठंड के मौसम में बेहद जरूरी हैं।'

हमने कहा, 'आप चाहें तो ही मैन, एंग्री यंग मैन, फायर मैन, पोस्टमैन, मिडलमैन, बैटमैन, स्पाइडरमैन, एयरमैन, कॉमनमैन, डोरमैन, क्रिकेट की पिच बनाने वाला ग्राउंडमैन, पुलिसमैन, एक्समैन कुछ भी बन जाइए। जेंटलमैन तो आप पहले से हैं। मफलर गले में डालने की गलती करेंगे तो राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार के निशाने पर आ जाएंगे। रोहित ने अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत के मामले में साजिश का उल्लेख करते हुए 'मफलरमैन' पर आरोप लगाया हैं। इसलिए मफलर से दूरी ही रखिए।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही