पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Rahul Gandhi Speech: शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और बातचीत से पहले हिंसा रोकने की शर्त रखी। उन्होंने वोट चोरी और लोकतंत्र पर भी बात की।
rahul gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

  • उन्होंने कहा कि आतंकवाद रुकने के बाद ही पाकिस्तान से बातचीत संभव है।

  • राहुल ने चुनाव बहिष्कार को लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया।

  • बीजेपी ने विदेश में भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर राहुल की आलोचना की।

Rahul Gandhi Pakistan Terrorism Statement: अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों, आतंकवाद और देश में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। इस दौरान एक पाकिस्तानी छात्र ने उनसे सवाल किया कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर साझा हितों के लिए मिलकर काम कर सकते हैं? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है, क्योकि पाकिस्तान आतंदवाद को बढ़ावा देता है।

राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है और उसका समर्थन करता है। ऐसे में जब तक आतंकवाद बंद नहीं होता, दोनों देशों के बीच बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के निर्दोष नागरिकों की हत्या होती रहे और इसके बावजूद पाकिस्तान के साथ बातचीत की जाए, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ कहा कि जब आतंकवाद रुक जाएगा, तभी दोनों देशों के बीच बातचीत की कोई संभावना बन सकती है।

चुनाव के बहिष्कार से खत्म हो जाएगा लोकतंत्र

राहुल गांधी से बातचीत के दौरान BJP और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे कथित 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भी सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि अगर विपक्ष को लगता है कि चुनावों में गड़बड़ी हो रही है, तो वह चुनाव लड़ने का बहिष्कार क्यों नहीं करता?

rahul gandhi
रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार पर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, म्यांमार को दोषी ठहराया; भारत से होगी वतन वापसी?

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव का बहिष्कार करना देश के लोकतंत्र को खत्म करने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और विपक्ष के चुनाव लड़ना छोड़ देने से जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो जाएगा। राहुल के मुताबिक, बीजेपी भी यही चाहती है कि लोगों का लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो जाए।

हर एक वोट के लिए लड़ेगा विपक्ष

उन्होंने कहा कि विपक्ष हर चुनौती का सामना करेगा, हर वोट के लिए लड़ेगा और देश के सामने सच्चाई रखेगा। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई सत्ता हासिल करने की नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा करने की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान की सुरक्षा के लिए पहले भी मैदान में था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

व्यवस्था के ध्वस्त होने तक सामने लाएंगे सच्चाई

राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की रणनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का मकसद देश के सामने उन घटनाओं और मुद्दों को उजागर करना है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

राहुल के मुताबिक, विपक्ष तब तक संघर्ष करेगा और मुश्किलें सहता रहेगा, जब तक देश के लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने इस लड़ाई को लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा मुद्दा बताया।

rahul gandhi
अंतराष्ट्रीय लिस्ट में पाकिस्तानियों का दबदबा, No.1 पर शहबाज-मुनीर; टॉप 50 में सिर्फ एक भारतीय कौन?

बीजेपी ने राहुल पर लगाया भारत विरोधी प्रचार का आरोप

राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी मंचों से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान भारत के बारे में गलत बातें करते हैं। बीजेपी ने उनके कथित वोट चोरी के आरोपों और भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई।