

HIGHLIGHTS
सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत
अब बार-बार PUC सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं
6 साल तक अब PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं
PUC Rule Changed: PUC यानी गाड़ियों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नई गाड़ियों के लिए इसकी अवधि बदल दी गई है। पहले इन गाड़ियों को हर 6 महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू करवाना पड़ता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक, अब 6 साल तक जो पुरानी BS-6 निजी वाहन हैं, उनको PUC रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इससे पुरानी गाड़ियों को कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में उन्होें पुराने नियमों के मुताबिक ही चलना होगा।
दरअसल, गाड़ी मालिकों को हर 6 महीने या एक साल में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता था। अब जो नया नियम बना है उसके मुताबिक, नई गाड़ी खरीदने वालों और 6 साल तक पुरानी गाड़ियों वालों के लिए पुराने नियम में राहत दी गई है।
केंद्र सरकार ने अपने नए नियमों में बीएस-6 वाहनों को राहत दी है। लेकिन उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहन मालिकों को इसमें कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे में पुराने वाहनों को पुराने नियमों के मुताबिक ही चलना होगा। अब अगर आप पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म होने से पहले नया सर्टिफिकेट जारी करवाते हैं, तो इसकी अवधि नई तारीख से शुरू होगी।
दूसरी तरफ, यदि पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म होने के 10 दिन पहले शुरू होती है, तो ये पुराने प्रमाण पत्र की समाप्ति की तारीख से शुरू होगी। इसके अलावा अगर पीयूसी सर्टिफिकेट के खत्म होने के बाद रिन्यू करवाया जाता है, तो इसकी वैधता नई तारीख से शुरू होगी।