महंगाई के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस महिला आघाड़ी आक्रामक, रोहिणी खडसे के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन

Akola Inflation Protest: बढ़ती महंगाई के खिलाफ शरदचंद्र पवार गुट की महिला आघाड़ी ने महाराष्ट्र में राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। अकोला में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राहत की मांग की।
akola ncp womens wing inflation protest memorandum
अकोला महंगाई विरोध (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Women Wing Memorandum: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की महिला आघाड़ी ने राज्यव्यापी अभियान छेड़ दिया है। प्रदेश महिला अध्यक्षा रोहिणी खडसे के निर्देश पर पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों और महानगरों में महंगाई के खिलाफ जिलाधिकारी एवं संबंधित प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। इसी राज्यव्यापी अभियान के तहत अकोला में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की महानगर महिला आघाड़ी की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ समय से दूध, चीनी, चाय, चावल, गेहूं, आटा, दालें, खाद्य तेल, सब्जियां, फल और मसालों सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और यात्रा का खर्च भी बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

akola ncp womens wing inflation protest memorandum
Akola News: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना में अकोला राज्य में टॉप पर, 206 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन शुरू

बढ़ती महंगाई पर महिला आघाड़ी का हमला

महंगाई का सबसे अधिक असर परिवार का घर चलाने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। सीमित आय में किराना, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल, घर का खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है। महिला आघाड़ी ने मांग की कि जीवनावश्यक वस्तुओं की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई से राहत देने के लिए विशेष उपाय किए जाएं। महंगाई के गंभीर मुद्दे पर सरकार द्वारा तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने पर महिला आघाड़ी की ओर से आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई।

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

अकोला में ज्ञापन सौंपते समय महानगर अध्यक्ष रफीक सिद्दिकी, प्रदेश सचिव जावेद जकरिया, महानगर महिला आघाड़ी अध्यक्षा सरला वरघट, महासचिव नाजिमा परवीन, सुलभा घाडगे, उषा मकासरे, सुवर्णा प्रधान, बालासाहेब घुमरे सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश महिला अध्यक्षा रोहिणी खडसे के निर्देश पर पूरे महाराष्ट्र में जिला एवं महानगर स्तर पर एक साथ ज्ञापन दिए जाने से महंगाई के खिलाफ महिला आघाड़ी ने सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com