पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Sukhdeep Singh China Resigns: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह चीना ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Breaking News Today LIVE
ब्रेकिंग न्यूज अपडेटफोटो (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Punjab Dairy Development Board News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को आए दिन झटका लगता जा रहा है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है, वैसे-वैसे कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते हुए नजर आ रहे है।

अब आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक, सुखदीप सिंह चीना ने पार्टी के अपने सभी पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

सुखदीप सिंह चीना ने AAP से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में उन्होंने कहा, "मैं, सुखदीप सिंह चीना, आम आदमी पार्टी (AAP) में अपने सभी पदों से इस्तीफा देता हूं और पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ता हूं।"

खबर अपडेट की जा रही है...