उरी हमला सर्जिकल स्ट्राइक फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

29 सितंबर का इतिहास : उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक, जानें पूरी कहानी

Surgical Strike 2016: 29 सितंबर का दिन भारत के इतिहास में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2023 के महिला आरक्षण कानून से जुड़ा है। जानें उरी हमले के बाद हुई कार्रवाई और महिला आरक्षण कानून का इतिहास।

अंकिता पटेल

29 September History Uri Attack: इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इनकार किया।

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। वर्ष 2016 में 18 सितंबर को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकवादियों का हाथ बताया गया।

भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' को अंजाम दिया। इसके अलावा 29 सितंबर 2023 की विधि मंत्रालय की एक अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान करने वाले महिला आरक्षण विधेयक को 28 सितंबर 2023 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह कानून बन गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1836 : मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना।

1923 : बालफोर घोषणा (1917) के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल ऑफ द लीड ऑफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।

1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना रहा।

1959 : भारत की आरती साहा ने 'इंग्लिश चैनल' को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इसे तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और 'इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट' कहा जाता है। आरती ने 19 वर्ष की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

1961 : ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : कलकत्ता में बिरला तारामंडल की शुरुआत।

1970 : यूनियन कार्बाइड ने बम्बई स्थित अपने केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स संयंत्र में पहला जलशोधन संस्थान स्थापित किया। इसमें साफ किए जाने वाले सीवेज के पानी को औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था।

1977 : भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द-गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।

2020: कुवैत के अमीर (शासक) शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 वर्ष की उम्र में निधन। वह 2006 में कुवैत के अमीर बने थे।

2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने के बाद विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की। यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान करता है।

2024: 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024' (आइफा) में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

2025: कनाडा ने बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज