शिवसेना के उत्तर भारतीय संगठन में घमासान! राज्य संगठक दुबे के खिलाफ लोकसभा संगठक यादव ने खोला मोर्चा

Thane Shiv Sena Conflict: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उत्तर भारतीय संगठन में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। ठाणे लोकसभा संगठक यादव ने प्रदेश संगठक दुबे पर मनमानी का आरोप लगाया।
thane shiv sena north indian wing conflict gulab dubey vs hashikumar yadav
गुलाब दुबे- शशिकुमार यादव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shiv Sena North Indian Wing: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उत्तर भारतीय संगठन में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।

हाल ही में राज्य संगठक नियुक्त किए गए गुलाब दुबेके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिवसेना के ठाणे लोकसभा संगठक शशि कुमार यादव ने दुबे पर जाति-पाति की मनमानी एवं स्वार्थी राजनीति का आरोप लगाया है।

जिलाप्रमुख को पत्र

ठाणे विधानसभा उत्तर भारतीय संगठक पद पर पूजा पांडे की नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं। ठाणे लोकसभा संगठक शशिकुमार यादव ने ठाणे जिला प्रमुख और सांसद नरेश म्हस्के को पत्र भेजकर पूजा पांडे की नियुक्ति रद्द किए जाने की जानकारी दी है। बताया गया कि शिवसेना ठाणे विधानसभा संगठक पद पर पहले से ही उर्मिला द्विवेदी कार्यरत थीं।

ठाणे विधानसभा संगठक पूजा पांडे की नियुक्ति की रद्द

लोकसभा संगठक शशि कुमार यादव ने कहा कि गुलाब दुबे ने बिना जिला पदाधिकारियों को विश्वास में लिए पूजा पांडे की नियुक्ति कर दी। पत्र में दावा किया गया है कि संबंधित पद पर पहले से पदाधिकारी मौजूद होने के बावजूद दोहरी नियुक्ति किए जाने से संगठन में भ्रम और समन्वय की समस्या पैदा होने की स्थिति बन गई है। वैसे इन घटनाक्रम ने शिवसेना के उत्तर भारतीय संगठन के भीतर नियुक्तियों और अधिकार क्षेत्र को लेकर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।

कार्यप्रणाली पर सवाल

ठाणे लोकसभा संगठक शशिकुमार यादव ने सीधे तौर पर प्रदेश संगठक गुलाब दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। यादव ने कहा कि गुलाब दुबे यूपी की तरह जाती-पाति की राजनीति यहां शिवसेना संगठन में भी कर पार्टी को कमजोर बनाना चाहते हैं। यादव ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी गुलाब दुबे अपने पद का दुरुपयोग करते रहे हैं।

यादव ने जिला प्रमख सांसद नरेश म्हस्के से आग्रह किया है कि भविष्य में ठाणे जिले में उत्तर भारतीय संगठन के पदों पर नियुक्ति या सिफारिश करने से पहले स्थानीय जिला पदाधिकारियों से चर्चा कर मौजूदा संगठनात्मक ढांचे को ध्यान में रखा जाना चाहिए। यादव ने संगठन की अनुशासन, एकजुटता और मौजूदा संरचना बनाए रखने का हवाला देते हुए पूजा पांडे की ठाणे विधानसभा उत्तर भारतीय संगठन प्रमुख पद पर नियुक्ति रद्द किए जाने की बात स्पष्ट की है।

thane shiv sena north indian wing conflict gulab dubey vs hashikumar yadav
महाराष्ट्र में मानसून की फिर वापसी, ठाणे-कल्याण में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 25 जिलों में जारी किया अलर्ट

क्या कहा गुलाब दुबे ने

इस मामले को लेकर शिवसेना के प्रदेश संगठक गुलाब दुबे ने कहा कि प्रदेश स्तर बालासाहब भवन में कोर कमेटी के निर्णय पर की गई नियुक्ति को रद्द करने का जिला या लोकसभा संगठक को कोई अधिकार नहीं है।

ठाणे लोकसभा संगठक यादव के आरोपों का जवाब देते हुए गुलाब दुबे ने कहा कि मैं, 40 साल से शिवसेना में ही हूं और यादव कुछ साल पहले दूसरी पार्टियों से आकर मुझपर और हमारे शिवसेना संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। गुलाब दुबे ने स्पष्ट किया कि मैं, शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे एवं अन्य वरिष्ठों के प्रति जवाबदेह हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com