सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

Amit Shah In Mumbai: गृह मंत्री अमित शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।
amit shah praise PM Modi for Operation Sindoor
मुंबई मे अमित शाहसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Amit Shah Praise PM Modi On Operation Sindoor: मुंबई दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को मंजूरी देने और इस पर निर्णायक रुख अपनाने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी को करारा जवाब देने की नीति से पूरे विश्व को परिचय कराया है।

ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में गृह मंत्री

मुंबई में 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में पहुंचे गृह मंत्री शाह ने कहा, "किसने सोचा होगा कि आतंकवादी हमले का जवाब पाकिस्तान की सीमा में घुसकर दिया जाएगा, और देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इतना कड़ा फैसला ले सके?" उन्होंने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, पीएम मोदी ने ऐसी रक्षा नीति अपनाई है जिससे दुश्मन भारत पर हमला करने के बारे में सोचने से पहले दो बार सोचे और कांप उठे।

विकास नीति की भी जमकर तारीफ

गृह मंत्री ने कहा कि चाहे राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो, केदारनाथ का कायाकल्प हो या महाकाल लोक, भारत ने वह कर दिखाया है जिसके बारे में दशकों तक लोगों में बात करने की भी हिम्मत नहीं थी। पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी द्वारा देश में लाए गए बड़े आर्थिक बदलावों पर जोर देते हुए, गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

amit shah praise PM Modi for Operation Sindoor
समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

हर क्षेत्र में उभरेगा भारत

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों को यह भरोसा और संकल्प दिया है कि 15 अगस्त 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का नंबर वन देश बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पीएम मोदी द्वारा लाए गए बदलावों ने अर्थव्यवस्था को बहुत बढ़ावा दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएलआई योजनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाली सुविधाओं की वजह से भारत का निर्यात लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और कई नेताओं की मौजूदगी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com