देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिवार को 'देवउठनी एकादशी', शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पूरी होंगी ये विशेष मनोकामनाएं

Dev Uthani Ekadashi Upay:अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और जीवन खुशियों से भर जाएगा।

सीमा कुमारी

Dev Uthani Ekadashi: एकादशी तिथि का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। यह शुभ एवं पावन तिथि सृष्टि के संचालनकर्ता भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हर साल कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। जो कि इस बार शनिवार, 1 नवंबर को है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से व्रत और श्रीहरि की पूजा करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है और प्रभु की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक करना बड़ा शुभ एवं पुण्यदाय माना गया है। कहा होता है कि इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और जीवन खुशियों से भर जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।

देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए

धन से जुड़ी समस्या होती है दूर

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी का सामना का सामना कर रहे हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करें। इसके बाद शिवलिंग पर चावल अर्पित करें। शिव मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है।

मिलेगा मनचाहा वर

मनचाहा वर पाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर शमी के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से भक्त को शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर दही और शहद भी अर्पित करना भी बड़ा शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और प्रभु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर, आप भी अपनी मन की मुरादें पूरी करना चाहते है तो इस दिन शिवलिंग पर दही और शहद अवश्य अर्पित करें।

मानसिक तनाव होगा दूर

इसके अलावा, इस दिन मानसिक तनाव दूर करने के लिए शिवलिंग का गंगाजल और दूध से अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल और दूध अर्पित करने से मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत