-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do This Great Remedy On The Day Of Dev Diwali
कुंडली के ग्रहदोष दूर करने का मौका, ‘देव दीपावली’ के दिन कर लें ये उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
Dev diwali 2025 Remedies: 5 नवंबर 2025 को देव दीपावली पर्व मनाया जा रहा हैं। ज्योतिष बताते है कि इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय करे तो एक साथ राहु केतु और शनि के दोष को दूर किया जा सकता हैं।

देव दीपावली के दिन करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Dev diwali 2025 Upay: हर साल दीपावली के 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है। इस बार यह दीवाली 5 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा है। कहने का मतलब यह है कि दीपों का पर्व एक बार फिर वाराणसी के घाटों को जगमगाने वाला है। इस बार यह रोशनी देवताओं के स्वागत के लिए है।
इसे देवों की दीवाली कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा के पवित्र घाटों पर स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन देवों के देव भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध करके देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था। इस जीत की खुशी में देवताओं ने गंगा तटों पर दीप जलाकर उत्सव मनाया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
ज्योतिषयों के अनुसार, देव दीपावली के दिन अगर कुछ विशेष उपाय करें तो एक साथ राहु केतु और शनि समेत अन्य ग्रहों के दोष को दूर कर सकते हैं। आइए इस कड़ी में उन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
देव दीपावली के दिन करें ये महाउपाय:
राहु-केतु दोष से मुक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए और कुंडली में राहु-केतु के प्रभाव को संतुलित करने के लिए देव दिवाली पर शिव मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही एक मंत्र का जाप भी करें। ये मंत्र है- ऊं नम: शिवाय।
शनि-दोष को कैसे दूर करें
ज्योतिष बताते है कि, सबसे धीमी गति से चलने वाले शनि ग्रह का दोष भी किसी के जीवन पर लंबे समय तक बना रहता है। जिससे जीवन की परेशानियां खत्म ही नहीं हो पाती है।
देव दिवाली पर अगर शनिदोषों से मुक्ति पाने का उपाय कर लें तो जीवन का संघर्ष कम हो सकता है। इसके लिए देव दिवाली के दिन काले तिल का दान करें और काले तिल को गंगा नदी में या किसी और पवित्र नदी में प्रवाहित करें। इससे जीवन के दुख और शनिदोष का प्रभाव कम होगा।
गुरु को मजबूत बनाने के लिए
गुरु ग्रह के दोष को दूर करने के लिए देव दिवाली पर पीपल के पेड़ के सामने दीया जलाएं। इसके साथ ही पेड़ की परिक्रमा सात बार करें और गुरु ग्रह शुभ परिणाम देने लगेगा।
कहते है ज्ञान के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति के कुंडली में कमजोर होने से भाग्य का साथ नहीं मिलता और न तो कोई मांगलिक कार्य घर में संपन्न होता है। इसलिए इस दिन ये उपाय कर सकते हैं।
बुध ग्रह को कैसे मजबूत करें
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए देव दिवाली पर गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। वाणी और व्यापार का कारक बुध ग्रह जीवन के हर मोड़ पर लाभ के रास्ते खोलेगा।
ये भी पढ़ें-रविवार को ‘तुलसी विवाह’ तुलसी के पास भूल से भी न रखें ये चीजें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ये परिणाम
शत्रुओं पर विजय पाने के लिए
देव दिवाली एक ऐसा शुभ दिन होता है जब सभी देवी देवता धरती पर उतरते हैं और दीवाली का पर्व मनाते हैं। इस दिन सभी देवी देवता भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे शुभ दिन पर अगर कोई साधक हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तो उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
ऐसा करने पर शुभ परिणाम भी मिलते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति से लेकर संकटों के नाश का आशीर्वाद हनुमान जी से प्राप्त किया जा सकता है।
Do this great remedy on the day of dev diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














