तुलसी के पत्ते उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

तुलसी के पत्ते के ये उपाय खोलेंगे किस्मत के दरवाजे! घर के धन-धान्य का भंडार भी भरा रहेगा

Tulsi ke upay: तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। यही कारण है कि तुलसी से जुड़े उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Aatte Me Tulsi Dalne Ke Fayde: सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां का वातावरण हमेशा शांत और शुद्ध बना रहता है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में धन, सुख और स्वास्थ्य से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो सकती है। आटे के डिब्बे में तुलसी की पत्तियां रखना बेहद आसान उपाय है, लेकिन इसके लाभ बड़े गहरे होते हैं, अगर आप भी जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहती हैं तो इस उपाय को अपनाकर देखिए।

तुलसी के 10 पत्तों से खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

आटे के डिब्बे में तुलसी की पत्तियां रखना

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई लोग घर के आटे के डिब्बे में तुलसी की पत्तियां रखते है। मान्यता है कि ऐसा करने से अन्न की कभी कमी नहीं होती और घर का भंडार हमेशा भरा रहता है। साथ ही, यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक माहौल लाता है।

शुक्रवार को करें उपाय

शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है, अगर आप इस दिन तुलसी की 10 पत्तियां आटे के डिब्बे में डालें तो घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं रहती है। इस उपाय से घर का भंडार भरा रहता है और परिवार में खुशहाली आती है। तुलसी की पत्तियों को धोकर सुखाने के बाद ही डिब्बे में रखना चाहिए।

मंगल को मजबूत करने का उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है। ऐसे में तुलसी से जुड़ा उपाय मंगल को मजबूत करने में मदद करता है। आटे के डिब्बे में छह तुलसी की पत्तियां रखने से साहस, आत्मविश्वास और सफलता मिलती है। यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो कार्यक्षेत्र में प्रगति चाहते हैं।

गुरुवार को करें उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता हैं। इस दिन अगर आप तुलसी के 10 पत्ते तोड़कर उन्हें अच्छी तरह सुखाकर आटे के डिब्बे में रख दें तो भगवान विष्णु की कृपा परिवार पर बनी रहती हैं। इससे घर में सुख-शांति आती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। इस उपाय को आप महीने में एक बार दोहरा सकती हैं।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना