- Hindi News »
- Religion »
- Today Is The First Saturday Of Pitru Paksha Follow These Remedies To Get Relief From The Wrath Of Ancestors
आज पितृ पक्ष का पहला शनिवार, पितरों के प्रकोप से मुक्ति के लिए कर लें ये उपाय
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में यदि शनिवार आता है तो उस दिन पितरों की तृप्ति और शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान का विशेष फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं पितृ पक्ष का पहला शनिवार क्यों शुभ है।
- Written By: सीमा कुमारी

पितृ पक्ष के पहले शनिवार को बन रहे हैं कई शुभ योग (सौ.सोशल मीडिया)
First Saturday of Pitru Paksha 2025: आज पितृपक्ष का पहला शनिवार है और इस दिन त्रिपुष्कर योग और रवि योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। शनि को कर्मफल दाता कहा गया है और वे ही पितरों के ऋण, कर्म और दंड से भी संबंधित माने जाते है।
ज्योतिष बताते हैं कि, शनि ग्रह जब कष्ट देते हैं, तो प्रायः उसके पीछे पितृ दोष या पूर्वजों का ऋण भी कारण होता है। पितृ पक्ष में यदि शनिवार आता है तो उस दिन पितरों की तृप्ति और शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान का विशेष फल मिलता है।
ऐसे में आइए जानते हैं पितृ पक्ष का पहला शनिवार क्यों शुभ है।
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष के पहले शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह के 9 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
30 अप्रैल को है छिन्नमस्ता माता जयंती, हाथ में अपना कटा सिर धारण करने वाली देवी मां की महिमा जानिए
Narad Jayanti 2026 Date: कब मनाई जाएगी नारद जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और श्रीहरि कृपा पाने का सरल उपाय
Bagalamukhi Jayanti 2026: आज है मां बगलामुखी जयंती, यहां जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Bagalamukhi Jayanti: माता बगलामुखी की पूजा के ये 10 जरूरी नियम जान लीजिए, मां के इस स्वरूप की महिमा पढ़ें
इस दिन सूर्य सिंह राशि और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन त्रिपुष्कर और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन शुभ योग में न्याय के देवता शनिदेव और पितरों की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पितृ पक्ष के पहले शनिवार को बन रहे हैं कई शुभ योग
ज्योतिष के अनुसार, रवि योग ज्योतिष में एक शुभ योग माना गया है। यह तब बनता है, जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें और तेरहवें स्थान पर होता है।
इस दिन निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसाय से संबंधित काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। वहीं, इस दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। यह योग तब बनता है, जब रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी, द्वादशी में से कोई एक तिथि हो।
जानिए क्या है पितृपक्ष के पहले शनिवार का महत्व
शनिवार का दिन होने के कारण शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है और इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व है। कई लोग शनिदेव को भय की दृष्टि से भी देखते हैं, लेकिन यह धारणा गलत है।
ज्योतिष-शास्त्र में मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को संघर्ष देने के साथ-साथ उन्हें सोने की तरह चमका भी देते है। वहीं पितरों की कृपा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
पितृपक्ष के पहले शनिवार को करें इन चीजों का दान:
पितृपक्ष के पहले शनिवार का बड़ा महत्व है। इस दिन पितृ पक्ष में गरीबों को भोजन कराना, काले तिल और तेल का दान करना, और पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना अत्यंत शुभ है। पितरों को अन्न, जल और काला तिल अर्पित करने से शनि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।
शनि प्रकोप से मिलती है मुक्ति
शनि देव व्यक्ति को उनके वर्तमान जीवन में ही उनके कर्मों के अनुसार फल देते है। जब शनि की साढ़े साती, ढैय्या या महादशा चलती है, तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे आर्थिक संकट, नौकरी में समस्या, मान-सम्मान में कमी और परिवार में कलह आदि।
ऐसे में शनिवार का व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। यह व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के शनिवार से शुरू किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- इस’दिन शुरू हो रहा है 2025 का कार्तिक महीना, जानिए श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा की महिमा
मान्यताओं के अनुसार, साल शनिवार व्रत रखने से शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने लगती है।
Today is the first saturday of pitru paksha follow these remedies to get relief from the wrath of ancestors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
May 05, 2026 | 07:20 PMसरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
May 05, 2026 | 07:15 PMमहाराष्ट्र के चना उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, केंद्र ने खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन की
May 05, 2026 | 07:13 PMGanga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














