मां लक्ष्‍मी के घर में प्रवेश करने के संकेत (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

दिवाली पर आपके घर में माता लक्ष्‍मी के प्रवेश होने के संकेत जानिए

Diwali 2025:आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दीवाली से पहले दिखना काफी शुभ माना जाता है। ये चीजों आपको लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत देती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

सीमा कुमारी

 Lakshmi blessings dreams Diwali 2025: हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपों का त्योहार दिवाली मनाया जाता है। इस साल अंधकार पर प्रकाश का पर्व दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। कहते हैं कि दिवाली की रात धन की देवी लक्ष्‍मी जी स्‍वयं धरती पर भ्रमण करती हैं।

इसलिए लोग दिवाली से पहले ही घरों की साफ-सफाई करके सजावट करते हैं, पूजा करते हैं ताकि मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर घर में प्रवेश करें और वास करें। मां लक्ष्‍मी का आपके घर में आगमन होने वाला है, इसका पता कुछ खास संकेतों से लगता है। जानिए ये संकेत क्‍या हैं-

मां लक्ष्‍मी के घर में प्रवेश करने के संकेत:

उल्‍लू नजर आना

ज्योतिषियों के अनुसार, यदि दिवाली की रात आपको कही से उल्‍लू नजर आ जाए तो समझिए आपकी भाग्‍य खुलने वाली हैं। उल्‍लू देवी लक्ष्‍मी का वाहन है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्‍मी आप पर प्रसन्‍न हैं और आपके जीवन से सारी आर्थिक समस्‍याएं खत्‍म होने वाली हैं।

अचानक से खुशबू आना

ऐसा भी कहा जाता है कि, कई बार बिना किसी कारण के घर में या आसपास दुर्गंध आने लगती है, यह गंभीर वास्‍तु-दोष या नकारात्‍मकता का संकेत है। वैसे ही जब सकारात्‍मकता बढ़ती है, मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं तो घर में और उसके आसपास खुशबू आने लगती है।

तुलसी हरी-भरी हो जाए

यदि अचानक से तुलसी हरी-भरी हो जाए और आपके घर में पैसा बढ़ने लगे, तो यह साफ संकेत है कि आपके घर में मां लक्ष्‍मी प्रवेश कर गई हैं और धन-समृद्धि बरसा रही है। आपको खूब धन लाभ होने वाला है। ऐसे जातक पर कितना भी कर्ज क्‍यों न हो, जल्‍द खत्‍म हो जाता है और वो मालामाल हो जाता है।

अचानक धन में वृद्धि

अगर आपके धनधान्य यानी बैंक-बैलेंस में अचानक से वृद्धि होने लगे तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करने वाली है। जब आदमी कर्ज मुक्त हो जाए या फिर उसके खर्चों में अचानक से कमी आने लगे तो इसे भी लक्ष्मी के घर में वास करने का संकेत समझा जाता है।

श्रीसूक्त का पाठ

ज्योतिषविदों के अनुसार, जिस घर में लोग नियमित रूप से कनक धारा स्तोत्र या श्रीसूक्त का पाठ करते हैं, वहां देवी लक्ष्मी जरूर निवास करती हैं। देवी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उनकी नियमित पूजा करनी चाहिए। शाम के वक्त मां लक्ष्मी और तुलसी के समक्ष दीपक जलाना चाहिए।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील