नवरात्र में इन उपायों से दूर हो सकती है पैसों की तंगी, बनेंगे सुख-समृद्धि आगमन के योग

Shardiya Navratri upay: हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्र में कुछ उपाय एवं टोटका करना बड़ा कारगर माना गया हैं। कहते हैं कि इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती हैं।
नवरात्र में इन उपायों से दूर हो सकती है पैसों की तंगी, बनेंगे सुख-समृद्धि आगमन के योग
नवरात्र में करें ये उपाय गरीबी होगी दूर (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Shardiya Navratri 2025: आदि शक्ति मां भवानी का महापर्व नवरात्र अभी चल रहा है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि महापर्व को सबसे शुभ एवं पावन माना जाता है। शास्त्रों के जानकार कहते हैं कि संसार का सारा धन और सुख-संपत्ति देवी में समावेश है। इसलिए धन की देवी मां लक्ष्मी को। अन्न की देवी अन्नपूर्णा को साहस और शक्ति की देवी दुर्गा को और देवी ललिता को वैभव की देवी कहा गया है।

ज्योतिषविद ऐसा मानते हैं कि नवरात्र में किसी भी दिन या मुख्य रूप से अष्टमी-नवमी तिथि पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो धन से जुड़ी संबंधी समस्या को समाप्त किया जा सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं नवरात्रि में कौन सा उपाय करने से धन से जुड़ी संबंधी समस्या दूर हो सकती है।

नवरात्र में करें ये उपाय गरीबी होगी दूर:

गुलाब का फूल अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे नवरात्र में खासतौर पर अष्टमी-नवमी तिथि पर घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके बाद “ॐ श्रीं श्रियै नमः” का 11 माला जाप करें। देवी के आशीर्वाद से आपकी आय में वृद्धि होगी और धन संबंधी परेशानियां कम होंगी।

चांदी का सिक्का अर्पित करें

कहते हैं, अगर आपके खर्चों का बोझ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और पैसा टिकता नहीं है, इसके लिए दोमुखी रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा और चांदी का सिक्का किसी देवी मंदिर में अर्पित करें। इसके बाद “ऊँ ह्रीं नमः” का तीन माला जाप करें। ऐसा करने से आपके खर्चों में कमी आयेगीं और धन की बचत होगी।

मंत्र का जाप करें

जो लोग नौकरी में प्रमोशन या कारोबार में सफलता नहीं पा रहे हैं, उनके लिए मां दुर्गा के सिंहवाहिनी स्वरूप के सामने एक घी का दीपक जलाएं और चांदी का सिक्का अर्पित करें। देवी को पुष्प अर्पित करें और “ऊँ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद सिक्के को अपने घर या दुकान में धन के स्थान पर रख दें। कहा जाता है इससे नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं।

श्री सूक्त का पाठ करें

नवरात्रि में अष्टमी या नवमी को मां दुर्गा के चित्र की स्थापना करें और श्री सूक्त का पाठ करें। देवी को सफेद प्रसाद का भोग भी अर्पित करें। इस उपाय को हर साल नवरात्र में करने से आपके जीवन में पैसों की तंगी या उतार-चढ़ाव नहीं आएगा और गरीबी आपके घर से दूर रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com