गणेश चतुर्थी  फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Ganesh Chaturthi Muhurat: आज किस समय करें गणपति की स्थापना? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सटीक समय

Ganesh Chaturthi Puja Time: आज 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है। जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, चतुर्थी तिथि और विसर्जन की तारीख।

रीता राय सागर

Ganesh Chaturthi Muhurat 2026: सोमवार, 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज हर घर में गणपति बप्पा विराजेंगे। गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। अधिकांश हिंदू व्रत सूर्योदय के समय निर्धारित होते हैं, लेकिन गणेश जी की स्थापना मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय से तय किया जाता है।

दरअसल, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ माना जाता है। इसलिए इसी अवधि में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए मध्याह्न का समय शुभ माना जाता है। 14 सितंबर को गणेश पूजा का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि करीब 2 घंटे 30 मिनट है। वहीं कुछ अन्य पंचांग गणनाओं में नई दिल्ली के लिए गणपति स्थापना का समय सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक बताया गया है।

चतुर्थी तिथि का समय

इस साल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर की सुबह करीब 7:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी।

घर पर बप्पा की स्थापना से पहले क्या करें?

गणपति स्थापना से पहले पूजा की जगह अच्छी तरह साफ कर लें। वहां चौकी रखें और उस पर साफ कपड़ा बिछाएं। चाहें तो रंगोली बनाकर चौकी को फूलों से सजा सकते हैं। इसके बाद बप्पा की मूर्ति को चौकी पर विराजमान करें। गणेश जी को फूल, दूर्वा, सिंदूर, फल और मोदक-लड्डू अर्पित करें। इसके बाद गणेश जी का ध्यान करके विधि-विधान से पूजा करें।

गणपति विसर्जन कब होगा?

10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। हालांकि यह हर घर में अलग होता है, डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या 10 दिन बाद भी गणपति विसर्जन किया जाता है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो