विघ्नहर्ता भगवान गणेश   (सौ.सोशल मीडिया)
धर्म

Ganesh Ji Ke Upay:बनते-बनते बिगड़ जाता है हर काम? गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें, विघ्न दूर होने की है मान्यता

Vighnaharta Ganesh: अगर बनते बनते काम बिगड़ जाता है या किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो जानें भगवान गणेश को कौन-सी चीजें चढ़ाने से विघ्न बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

सीमा कुमारी

Ganpati Bappa Ke Chamatkari Upay: हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा करने पर कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सफलता में मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र में गणेश जी से जुड़े कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में बताया गया हैं, जिन्हें करने से काम में आ रही बाधाएं दूर होती है और बप्पा की कृपा बनी रहती है। आइए जानें बप्पा की कृपा के लिए कौन सा उपाय करें?

बप्पा की कृपा के लिए कौन सा उपाय करें?

21 दूर्वा का उपाय बड़ा कारगर

ज्योतिष शास्त्र में गणपति बप्पा की कृपा के लिए दूर्वा का उपाय बड़ा कारगर बताया गया है। इस उपाय के लिए बुधवार का दिन शुभ माना गया है। क्योंकि ये दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन स्नान आदि के बाद गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करें।

दूर्वा चढ़ाते समय श्रद्धा से 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। शास्त्रों में बताया गया है कि, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। नियमित रूप से यह उपाय करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

शमी पत्र अर्पित करें

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा के अलावा, शमी पत्र भी चढ़ाना शुभ माना गया हैं। ज्योतिषीय मान्यता में शमी का संबंध शनि से बताया गया है। पूजा के दौरान शमी पत्र भगवान गणेश को अर्पित करें और अपने काम में सफलता तथा बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि, इस उपाय को आजमाने से काम में बार-बार आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

मोदक या गुड़ धनिए का भोग लगाना न भूले

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए महंगे भोग की जरूरत नहीं होती है। बाल्कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए मोदक या गुड़ धनिए का भोग भी लगा सकते है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद श्रद्धा से यह भोग अर्पित कर सकते हैं।

गणेश जी बुध ग्रह के स्‍वामी होते हैं, इस ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इसलिए गणेश जी की पूजा को बुध से जुड़े मामलों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

आंकड़े की जड़ से जुड़ा उपाय करें

ज्योतिष शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए आंकड़े की जड़ यानी मंदार से जुड़ा उपाय भी बताया गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखा जा सकता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचाव होता है। गणेश जी की पूजा के साथ इस उपाय को भी श्रद्धा से किया जा सकता है।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम