सौभाग्य को आकर्षित करता है। घर के मुख्य द्वार (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर के लिए किस दिशा का मुख्य द्वार सबसे शुभ? कभी नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी!

Vastu Tips For Main Entrance:मुख्य द्वार की सही दिशा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ दिशा में बना प्रवेश द्वार सुख, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करता है।

सीमा कुमारी

Vastu Shastra Main Door:मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है। इसमें घर से लेकर उसमें रहने के सभी नियम विस्तार से बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन करने से जातक का जीवन खुशियों से भरा रहता है।

वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर के मुख्य द्वार एक अहम हिस्सा होता है, इसलिए मुख्य द्वार सही दिशा में होना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार।

कौन-सी दिशा मुख्य द्वार के लिए होती है शुभ?

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार लिए उत्तर दिशा शुभ माना जाता है। इस दिशा को धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है। इससे घर में धन का प्रभाव बना रहता है।

पूर्व दिशा

इसके अलावा पूर्व दिशा को भी घर के मुख्य द्वार के लिए उत्तम माना जाता है। यह दिशा सूर्य देव की है। इस दिशा में मुख्य द्वार होने से जातक को मान-सम्मान मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप घर में शांति का माहौल चाहते हैं, तो घर का मुख्य द्वार ईशान कोण में होना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

कौन-सी दिशा घर के प्रवेश द्वार के लिए है अशुभ

वहीं, वास्तु शास्त्र में वो दिशा भी बताई गई है, जहां घर का प्रवेश द्वार होना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम दिशा घर के प्रवेश द्वार से के लिए शुभ नहीं होती है। घर के प्रवेश द्वार के लिए ये दिशा नकारात्मक मानी जाती है। अगर इस दिशा में घर का प्रवेश द्वार रहता है, तो बर्बादी और धन की हानि हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मुख्य द्वार घर के अंदर की तरफ खुलना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • इसके अलावा मुख्य द्वार घर के सभी दरवाजों से बड़ा चाहिए।
  • मुख्य पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर गंदगी होने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
  • मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है
  • मुख्य द्वार पर पेड़-पौधें लगाएं। इससे नेगेटिविटी दूर रहती है।
  • मुख्य द्वारा पर हमेशा पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए।
  • अगर आप वास्तु के इन नियम का पालन करते हैं, तो आपक घर में हमेशा खुशहाली और सकारात्मकता का वास होगा।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता