घर के मुख्य द्वार पर करें ये काम, कभी नहीं फटकेगी नेगेटिव एनर्जी!

Vastu Tips: घर का मुख्य दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का माध्यम होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर वहां शुभ चीजें लगाई जाएं, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
घर के मुख्य द्वार पर करें ये काम, कभी नहीं फटकेगी नेगेटिव एनर्जी!
घर के मुख्य द्वार पर करें ये काम, कभी नहीं फटकेगी नेगेटिव एनर्जी!
Updated on

Vastu Tips For Main Door: किसी भी व्यक्ति के जीवन में घर बहुत खास महत्व रखता है। घर ही ऐसा जगह होता है कि जहां इंसान आराम एवं सुकून से अपना जीवन बिताता है। लेकिन, कई बार घर में अचानक कलह, आर्थिक तंगी या तनाव जैसी परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु-शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, अगर प्रमुख दरवाजे पर कुछ विशेष चीजें लगाई जाएं तो घर की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते है घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रह सकती है।

घर के प्रमुख दरवाजे पर लगाएं ये चीजें:

नींबू-मिर्च का तोरण

घर की सुख-समृद्धि एवं नजर दोष से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च का तोरण सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। इसे हर शनिवार या मंगलवार को नया लगाएं। इसे दरवाजे के बीच में टांगें, लेकिन घर के अंदर की ओर नहीं रखें। साथ में काला कपड़ा जोड़ें। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है और नजर दोष का प्रभाव समाप्त होता है।

स्वास्तिक या ओम का चिन्ह

घर की सुख समृद्धि एवं नजर दोष से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ओम का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में स्वास्तिक और ओम का चिन्ह सकारात्मकता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर के प्रमुख दरवाजे पर इन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर लटकाना चाहिए। इसे दरवाजे के दाईं ओर लगाना शुभ रहता है। हर दिन रोली का टीका लगाकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है। घर में शुभता का वास बना रहता है।

नारियल या समुद्री शंख

घर के मुख्य द्वार पर नारियल या समुद्री शंख लगाना चाहिए। ये आसान और अचूक उपाय है। कहा जाता है कि इसे लगाने से घर में समृद्धि और शुद्धता रहती है। ये माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे लाल कपड़े में बांधकर दरवाजे पर लटकाना चाहिए। रोज धूप दिखानी चाहिए। शंख को गंगाजल से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता नहीं आती।

Navbharat Live
navbharatlive.com