जयपुर में 19 मौतों का गुनहगार कौन? मंत्री गजेंद्र सिंह ने झाड़ा पल्ला 
राजस्थान

जयपुर में 19 मौतों का गुनहगार कौन? मंत्री गजेंद्र सिंह ने झाड़ा पल्ला, बोले- कोई दारू पीकर गाड़ी...

Jaipur Accident : हरमाड़ा सड़क हादसे में 19 मौतें, गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर विवाद, प्रशासनिक लापरवाही के आरोप, जांच जारी, डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अर्पित शुक्ला

Jaipur Road Accident: हरमाड़ा में हुए खौफनाक सड़क हादसे को लेकर जहां राजस्थान सहित पूरे देश में गुस्से का माहौल है, वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान से अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को हुए इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है और 12 से अधिक लोग घायल हैं।

हादसे के बाद जब मंत्री से मीडिया ने सवाल पूछा कि इतने बड़े हादसे का आखिर जिम्मेदार कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया- ‘अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाए तो परिवहन विभाग जिम्मेदार नहीं हो सकता।’ उनके इस बयान के बाद लोगों में और आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों ने बताया असंवेदनशील

जयपुर में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और ट्रक मालिकों की मनमानी की वजह से ही इतनी बड़ी त्रासदी हुई। मंत्री गजेंद्र सिंह के बयान को लोगों ने असंवेदनशील बताया है। कई लोगों का कहना है कि जब परिवहन विभाग वाहन पंजीकरण, फिटनेस और चालकों के लाइसेंस की जिम्मेदारी संभालता है, तो वो खुद को हादसों से कैसे अलग रख सकता है।

सरकार ने कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

वहीं, सरकार की तरफ से बयान जारी कर ये स्पष्ट किया गया कि हरमाड़ा हादसे की जांच परिवहन विभाग तथा पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। सरकार का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, डंपर चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वो अभी पुलिस की हिरासत में है। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त चालक की गति बहुत तेज थी, जिससे उसने कई गाड़ियों और राहगीरों को कुचल डाला।

एक दिन पहले भी हुआ था दर्दनाक हादसा

इससे एक दिन पहले राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मतोड़ा थाना क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवल्स तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त