अक्षरा हासन (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
साउथ सिनेमा

अक्षरा और श्रुति हासन के करियर में जमीन-आसमान का है फर्क, एक बन गईं स्टार तो दूसरी बहन कामयाबी को तरसी

साउथ एक्ट्रेस अक्षरा हासन का जन्म 12 अक्टूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। अक्षरा हासन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा हासन साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन की छोटी बेटी हैं। वहीं अक्षरा की बहन श्रुति हासन भी साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस अक्षरा हासन का जन्म 12 अक्टूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। अक्षरा हासन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा हासन साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन की छोटी बेटी हैं। वहीं अक्षरा की बहन श्रुति हासन भी साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। अक्षरा हासन ने एक्टिंग के साथ फिल्मों में भी सहायक निर्देशन का भी काम कर चुकी हैं।

अक्षरा हासन का शुरू से ही फिल्मों की तरफ खास रुझान रहा है। अक्षरा हासन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह-निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने राहुल ढोलकिया के साथ लंबे समय तक काम किया था। अक्षरा और राहुल दोनों मिलकर सह-निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद अक्षरा हासन ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत शमिताभ से की थी। साल 2015 में शमिताभ रिलीज हुई थी।

शमिताभ में अक्षरा हासन के साथ महानायक अमिताभ बच्चन और धनुष मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह लाली की शादी में लड्डू दीवाना में नजर आई थीं। हालांकि, अक्षरा की करियर अपनी बहन श्रुति हासन जैसे नहीं चमक पाई। अक्षरा और श्रुति हासन के करियर में जमीन और आसमान का फर्क है। श्रुति हासन आज साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं, तो वहीं अक्षरा कामयाबी के लिए तरस गई हैं।

अक्षरा हासन उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। इस घटना के अक्षरा डिप्रेशन में चली गई थी। दरअसल, अक्षरा की प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी थींम तब उनके एक्स बॉयफ्रेंड और रति अग्रिहोत्री के बेटे तनुज विरवानी सवालों के घेरे में आ गए थे। इस समय अक्षरा अंदर से टूट गई थी।

अक्षरा हासन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था। अक्षरा हासन ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मेरी कुछ निजी फोटोज लीक की गई हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि यह किसने किया है और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है, लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है। इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें