-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Vidya Balan And Kartik Aaryan Explosive Entry At Garba Event
विद्या बालन और कार्तिक आर्यन की गरबा इवेंट में धमाकेदार एंट्री, भूल भुलैया 3 का किया प्रमोशन
- Written By: सोनाली झा
भूल भुलैया 3 का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोग इसके लिए पहले से कहीं ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसके बारे में सभी द्वारा खूब चर्चा की जा रही है।

विद्या बालन और कार्तिक आर्यन (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: भूल भुलैया 3 का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोग इसके लिए पहले से कहीं ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसके बारे में सभी द्वारा खूब चर्चा की जा रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची कास्ट का नवरात्रि के गरबा इवेंट में ग्रैंड वेलकम किया गया, जहां विद्या बालन यानी मंजुलिका और कार्तिक आर्यन यानी रूह बाबा खास आकर्षण रहे।
ऐसे में मेकर्स ने गरबा इवेंट से कास्ट को झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि क्या शानदार एंट्री है। सुव्रह नवरात्रिका से लाइव। ये रहे अहमदाबाद से रूह बाबा और ओजी मंजुलिका। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी भूल भुलैया 3 बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी सीरीज की विरासत को आगे ले जाएगी। यह फिल्म इस दिवाली को और मनोरंजक बनाने का दावा करती है।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद
सम्बंधित ख़बरें
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट
‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार
‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान
भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के रूप में वापस आते हुए दिखाया गया है, जो अपने मज़ेदार पर्सनालिटी और कॉमेडी के लिए पसंद किया जाने वाला किरदार है। फिल्म में एक्टर के साथ विद्या बालन भी हैं, जिन्होंने पहली फिल्म में मशहूर मंजुलिका का किरदार निभाया था। विद्या बालन द्वारा निभाए गए रहस्यमयी आत्मा के किरदार ने कई लोगों को डरा दिया था। लेकिन इस बार, इस फ्रैंचाइज़ ने और भी ज़्यादा ट्विस्ट और रोमांचक पलों के साथ चीज़ों को और आगे बढ़ाया है, जो फ़िल्म की कहानी को आकार देते हैं।
ट्रेलर में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच होने वाली भिडंत की झलक दिखाई गई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। स्मार्ट राइटिंग, कमाल के विजुअल्स और एक दिलचस्प कहानी के साथ, भूल भुलैया 3 का ऐम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना और इस दिवाली को यादगार बनाना है। रूह बाबा के मजेदार कारनामे और मंजुलिका की डरावनी छाया एक रोमांचक फिल्म का अनुभव देने का माहौल बना रही हैं।
कार्तिक आर्यन सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 से फिर एक बात रूह बाबा का रोल निभा रहे हैं। कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। ये फिल्म अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट की गई है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 2 इस दिवाली यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- शबाना आजमी को MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित
Vidya balan and kartik aaryan explosive entry at garba event
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा: शिक्षा विभाग की सुस्ती पर सभापति शिवानी दाणी नाराज, फिर भी 53 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी
Jul 13, 2026 | 02:31 PMBhaumvati Amavasya 2026 : कब है भौमवती अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़ी सभी जानकारी
Jul 13, 2026 | 02:30 PMOSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
Jul 13, 2026 | 02:30 PMPM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PMसुप्रीम कोर्ट की महा-योजना फेल? ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मामले में हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने समझौते से किए इनकार
Jul 13, 2026 | 02:26 PMगड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Jul 13, 2026 | 02:26 PMइंदौर में Gen-Z साइक्लोथॉन पर सियासत तेज, भाजपा ने लगाए छात्रों पर दबाव के आरोप, NSUI ने बताया फर्जी प्रचार
Jul 13, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM














