अशोक खरात के खिलाफ जनआक्रोश (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

अशोक खरात की बढ़ेंगी मुश्किलें, कांग्रेस ने गृहमंत्री को भेजा अल्टीमेटम, फास्ट ट्रैक पर की मुकदमा चलाने की मांग

Ashok Captain Kharat Yavatmal Case: यवतमाल में अशोक खरात के खिलाफ जनआक्रोश! विधायक बालासाहेब मांगुलकर के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन। फास्ट ट्रैक कोर्ट और बड़ी हस्तियों की जांच की मांग।

प्रिया जैस

Rupali Chakankar Name in Kharat Case: अशोक उर्फ कैप्टन खरात प्रकरण की गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर संबंधित आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी, यवतमाल की ओर से स्थानीय संविधान चौक पर जनआक्रोश आंदोलन आयोजित किया गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के पास आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

यह आंदोलन यवतमाल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक बालासाहेब मांगुलकर के नेतृत्व में किया गया। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ तीव्र विरोध दर्ज कराया और इस मामले में सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आंदोलन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी, यवतमाल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

फास्ट ट्रैक पर मुकदमा चलाने की मांग

ज्ञापन में अशोक उर्फ कैप्टन खरात प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि अशोक उर्फ कैप्टन खरात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए। साथ ही महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा रुपाली चाकणकर से भी इस मामले में सह-आरोपी के रूप में पूछताछ कर आवश्यकता पड़ने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

केन्द्रीय मंत्री के नाम की भी चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम की चर्चा होने की बात भी कही गई और सभी मामलों में पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस आंदोलन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अनिल उर्फ बबलू देशमुख, नगरसेविका सविता चव्हाण, जावेद अंसारी, पंढरी पाठे, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद बगाडे, कृषि उपज मंडी समिति के सभापति रवी ढोक, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष जाफर खान सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश