उमरखेड़ में आधी रात मचा खूनी तांडव। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Yavatmal News: गैंगवार या गैंगराज? उमरखेड़ में आधी रात मचा खूनी तांडव, तलवार-चाकू से युवक की निर्मम हत्या

रविवार की शाम ताजपुरा मोहल्ले में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।

आंचल लोखंडे

यवतमाल: रविवार देर रात उमरखेड़ शहर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने एक युवक की जान ले ली और 2 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त साप्ताहिक बाजार परिसर में हुई, जहां चाकू, तलवार और लोहे की छड़ों से लैस हमलावरों ने एक 23 वर्षीय युवक पर बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

अजहर शेख अकबर (उम्र 23 वर्ष) को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेख मुदस्सीर शेख जमीर (27 वर्ष) और शेख आरिफ शेख निसार (22 वर्ष) का ईलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विवाद की शुरुआत ताजपुरा इलाके से

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम ताजपुरा मोहल्ले में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। उसी रंजिश के चलते रात लगभग 12:30 बजे दोनों गुट साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में आमने-सामने आ गए। शिकायतकर्ता शेख खालिद शेख अकबर (मृतक के बड़े भाई) के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अजहर पर हमला किया। उन्होंने बताया कि शेख मुदस्सीर, शेख सोहेल, शेख उबेद, शेख आरिश और उनके अन्य साथियों ने मिलकर हथियारों से हमला किया।

गर्दन, पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने तेज धारदार चाकू, तलवार और लोहे की रॉड से मृतक अजहर के शरीर के विभिन्न हिस्सों — गर्दन, पीठ और पेट — पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में अजहर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही उमरखेड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और तत्काल हत्या व हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपी चिन्हित किए जा चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम थी या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कायराना हमला, नागपुर के जांबाज़ आईपीएस आकाश राव गिरीपुंजे शहीद

घटना के बाद का माहौल

  • साप्ताहिक बाजार परिसर में पुलिस बल की तैनाती
  • स्थानीय नागरिकों में भय और नाराज़गी
  • सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया और शांति की अपील
  • सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से संयम बनाए रखने की अपील

समाज के लिए चेतावनी

यह घटना समाज में पनप रही हिंसक प्रवृत्तियों और युवाओं में बढ़ती आपराधिक मानसिकता की ओर इशारा करती है। नागरिकों और प्रशासन को मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास तेज़ करने होंगे। युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सही मार्गदर्शन की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें