वाशिम जिले में चिया फसल के दामों में उछाल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वाशिम

वाशिम में चिया फसल के दामों में उछाल, किसानों में खुशी की लहर, बुआई क्षेत्र में वृद्धि की संभावना

Chia Seeds: वाशिम जिले में चिया फसल के दामों में भारी उछाल, किसानों में खुशी की लहर। कृषि विभाग ने बुआई क्षेत्र में वृद्धि की संभावना जताई।

आंचल लोखंडे

Washim Farmers News: बदलते मौसम में सहजता से उत्पादित होने वाली, स्वास्थ्यवर्धक और बाजार में बढ़ती मांग वाली चिया फसल किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वाशिम जिले के किसान पिछले दो वर्षों से इस फसल को प्राथमिकता दे रहे हैं। इन दिनों चिया के दामों में हुई भारी वृद्धि से किसान मालामाल हो रहे हैं, जिससे आगामी सीजन में चिया की बुआई के क्षेत्र में वृद्धि के संकेत कृषि विभाग ने दिए हैं।

पारंपरिक फसलों की तुलना में चिया फसल कम खर्च, कम पानी की आवश्यकता और अधिक उत्पादन देने वाली मानी जाती है। वाशिम बाजार समिति में शनिवार, 1 नवंबर को चिया की 310 क्विंटल आवक हुई, जिसमें प्रति क्विंटल दर 18,200 से 22,201 रुपये के बीच रही। पिछले पांच महीनों में चिया के दामों में लगभग 7,000 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। आगामी रबी सीजन में जिले में चिया फसल की बुआई का क्षेत्र बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

3,650 हेक्टेयर क्षेत्र में चिया की बुआई का नियोजन

प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी यह फसल टिकाऊ और लाभदायक साबित हो रही है, जिससे इसका रकबा लगातार बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार, इस वर्ष वाशिम जिले में 3,650 हेक्टेयर क्षेत्र में चिया की बुआई का नियोजन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

दामों में उल्लेखनीय वृद्धि

चिया फसल की बुआई अक्टूबर से नवंबर के बीच की जाती है। किसान रबी फसलों की तैयारी में जुट चुके हैं और बीज व खाद का भंडारण भी शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मई 2025 में चिया का भाव 11,750 से 14,300 रुपये प्रति क्विंटल था, जो नवंबर 2025 की शुरुआत में बढ़कर 18,200 से 22,201 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इस उल्लेखनीय वृद्धि से चिया फसल एक बार फिर किसानों के लिए लाभ का सौदा बन गई है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन