नगर परिषद चुनाव (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो) 
वर्धा

वर्धा में 2 दिसंबर को नगर पालिका चुनाव, 2.76 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 10 नवंबर से नामांकन शुरू

Wardha Election Schedule: वर्धा जिले की छह नगर पालिकाओं में 2 दिसंबर को मतदान होने वाले है। जिले में 2.76 लाख मतदाता 6 नगराध्यक्ष व 166 पार्षद का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।

प्रिया जैस

Wardha municipal election 2025: चुनाव आयोग ने नगर पलिका के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है। प्रशासनिक यंत्रणा अलर्ट मोड पर काम में जुड़ गई है। सभी छह नगर पालिका के लिए चुनाव निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। अन्य जरूरी कामों पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस बार जिले की सभी छह नगर पालिकाओं में करीन 2 लाख 76 हजार 690 मतदाता छह नगराध्यक्ष व 166 पार्षदों का भाग्य तय करेंगे, मतदान केंद्र, ईवीएम मशीनें व जरूरी मनुष्यबल तथा आवश्यक यंत्रणा को सज्ज रखने पर जोर दिया जा रहा है।

10 नवंबर से नामांकन स्वीकार

बता दें कि जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्थी, पुलगांव, देवाली व सिंदी रेलवे नगर पालिका के लिए 2 दिसंबर को मतदान लिया जाएगा, इसके पूर्व 10 नवंबर से नामांकन स्विकारें जाएंगे। 18 नवंबर को सभी नामांकनो की छंटनी होगी। उसी दिन उम्मीदवारों की सूची प्रसिध्द की जाएगी। पश्चात उम्मीदवार 25 नवंबर तक नामांकन पिछे ले सकते हैं, उम्मीदवारों की अंतिम सूची 26 नवंबर को प्रसिध्द की जाएंगी।

इससे मैदान में कौन डटा व कौन हटा, यह चित्र स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी प्रचार कार्य में जुटेंगे। 2 दिसंबर को मतदान होने से प्रचार के लिए केवल छह दिन का समय उम्मीदवारों को मिलेंगा, जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के पहले होने वाले नगर पालिका के चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे है। नगर पालिका पर अपना ही परचम लहराने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।

6 नप में 82 प्रभागों के लिए मतदान

जिले की छह नगर पालिका में 6 नगराध्यक्ष व 82 प्रभागों के लिए 2 दिसंबर को मतदान लिया जाएगा। वर्धा नप में 20 प्रभागी मैं 40 सीटें, हिंगनघाट नप में 20 प्रभागों में 40 सीटें। आर्मी में 12 प्रभाग में 25 सीटें, पुलगांव नप में 10 प्रभागों में 11 सीटें, देवली में 10 प्रभाग में 20 सीटें व सिंदी रेलवे में 10 प्रभाग में 20 सीटी के लिए मतदान होगा। अब तक किसी भी दल ने नगराध्यक्ष व पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। शीघ्र ही यह चित्र स्पष्ट होने की संभावना है।

नगर परिषद निहाय प्रभाग संख्या व मतदाता

नगर परिषद प्रभाग मतदाता
हिंगनघाट 20 94,359
वर्धा 20 88,013
आर्वी 12 36,407
पुलगांव 10 29,065
देवली 10 16,458
सिंदी-रे. 10 12,388

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस