- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Abhay Yojana Low Response Wardha Property Tax Relief
Wardha में अभय योजना को ठंडा प्रतिसाद! टैक्स माफी के लिए अब तक सिर्फ 30 आवेदन
Abhay Yojana Wardha: वर्धा में अभय योजना को उम्मीद से कम प्रतिसाद, टैक्स राहत के लिए अब तक सिर्फ 30 आवेदन, 50% ब्याज माफी के बावजूद नागरिक उदासीन।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा न्यूज
Property Tax Relief Scheme: वर्धा के शहरी क्षेत्र के बकाया टैक्स भारका को राहत देने के लिए अभय योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। लेकिन योजना के अंतर्गत अब तक 25 से 30 ही आवेदन मिलने से योजना के अंतर्गत बकाया टैक्स धारकों का प्रतिसाद अल्प दिखाई दे रहा है। बता दें कि, 2 प्रश शास्ति के कारण बकाया टैक्स धारकों की रकम निरंतर बढ़ने से राहत दी जा रही है।
महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत व औद्योगिक अधिनियम 1965 के अंतर्गत तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2010 में बकाया टैक्स पर 2 प्रश ब्याज वसूली का निर्णय लागू किया। तब से शहरवासी प्रतिवर्ष करोड़ों रुपयों की दंडात्मक रकम नगर परिषद में टैक्स के साथ चुका रहे हैं। वर्ष 2024-25 में बकाया टैक्स पर शहरवासियों ने 1 करोड़ 38 लाख 18 हजार 238 रुपयों का टैक्स चुकाया है।
टैक्स वसूली पर लगा ब्रेक
लेकिन इसका विपरीत परिणाम यह कि, बकायाधारकों की रकम दिन-ब-दिन बढ़ने से उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। अबतक नगर परिषद प्रशासन को ढाई करोड़ रुपए टैक्स वसूल करने कामयाबी मिली है। जिसमें संपत्ति व पानीपट्टी का समावेश होने की जानकारी है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
सिंहस्थ के लिए ‘एक्शन मोड’ में मंत्री गिरीश महाजन, नासिक में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
अब बांद्रा टर्मिनस से चलेगी कर्णावती एक्सप्रेस, 20 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत
नासिक-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, नई स्कूटी खरीदने गई युवती की मौत, 2 युवक घायल
जबकि साढ़े चार करोड रुपयों के आसपास टैक्स बकाया रहने की जानकारी है, नप प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जब से अभय योजना लागू हुई, तब से टैक्स वसूली को ब्रेक लग गया है। बकायाधारकों की संख्या बडी रहने के बावजूद भी अभय योजना के अंतर्गत अबतक केवल 25 से 30 ही आवेदन मिलने से आश्चर्य व्यक्त हो रहा है।
नहीं मिला लाभ बकाया टैक्स
- शहर में संपतिधारकों की संख्या 26,000 के करीब
- योजना के तहत अब तक 25 से 30 ही आवेदन मिले
- 2024-25 में 1.38 करोड़ का टैक्स भरा गया
- 4.50 करोड़ का आसपास टैक्स बकाया
- टैक्स पर 2 प्रश ब्याज वसूली का निर्णय लागू
यह भी पढ़ें – नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन
अबतक किसी को नहीं मिला लाभ बकाया टैक्स पर 2 प्रश शास्ति लगाई जा रही है। टैक्सधारकों का बोझ कम करने के दृष्टीकोण से आर्थिक वर्ष 2025-26 तक अभय योजना लागू है। बकाया टैक्स की शास्ति पर 50 प्रतिशत तक राहत प्रदान दी जा रही है। लेकिन प्रस्ताव भेजने के बाद जिसे जिलाधिकारी की मान्यता जरूरी है, ऐसा भी बताया जा रहा है। वर्धा नप को केवल 25 से 30 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें से अबतक किसी को भी लाभ नहीं मिला है। सभी प्रस्ताव विचाराधीन होने की जानकारी है।
शहर में 26 हजार के करीब संपत्तिधारक
शहर में कुल संपत्तिधारकों की संख्या 26 हजार के करीब है। कुछ संपत्तिधारक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले हैं। जादा आय नहीं होने से उन्होंने शुरूआती LLL दौर में टैक्स भरने ध्यान नहीं दिया, किंतु, 2010 से बकाया टैक्स पर ब्याज लगाने का निर्णय लेने के बाद से प्रतिवर्ष टैक्स का कुछ हिस्सा नप में भरते है, लेकिन बकाया टैक्स पर निरंतर व्याज लगने से रकम वैसे ही रह रही है। ऐसे में अभय योजना के अंतर्गत राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया। लेकिन जिसे भी प्रतिसाद अल्प मिल रहा है। नप प्रशासन को इसके लिए व्यापक जनजागृति करने की जरूरत व्यक्त की जा रही है।
Abhay yojana low response wardha property tax relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PM‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल
Mar 29, 2026 | 09:58 PMIPL 2026: चेन्नई के सामने बड़ी चुनौती पेश करती है RR, देखें आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
Mar 29, 2026 | 09:57 PM‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM













