IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

IndiGo International Flights: IndiGo के CEO विली वॉल्श ने इंडिगो की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि एयरलाइन 2028 की दूसरी तिमाही से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है।
indigo
इंडिगो फ्लाइटसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IndiGo 2028 से शुरू करेगा इंटरनेशनल फलाइट

  • इंडिगो के CEO विली वॉल्श ने बताई कंपनी की योजना

  • A350 विमानों के जरिए लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही IndiGo

Fly Abroad With IndiGo Preparations Underway: इंडिगो के CEO विली वॉल्श ने एयरलाइन इंडस्ट्री की मौजूदा चुनौतियों के बावजूद कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में विकास के कई बेहतरीन अवसर मौजूद हैं और इंडिगो इन चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, उन्होंने एयरपोर्ट चार्ज और टैक्स में कमी करने की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि एयरलाइन कंपनियों को राहत मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट एयरलाइन के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि भविष्य में एयरलाइन का कामकाज मुंबई और नवी मुंबई, दोनों एयरपोर्ट्स से होगा। साथ ही, उन्होंने विकास को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट के शुल्कों को प्रतिस्पर्धी (किफायती) रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

2028 से अंतरराष्ट्रीय विस्तार की तैयारी

विली वॉल्श ने इंडिगो की भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि एयरलाइन 2028 की दूसरी तिमाही से वाइड-बॉडी A350 विमानों के जरिए लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस विस्तार के जरिए इंडिगो अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूत करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

indigo
असली है या नकली? चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान

ईंधन की बढ़ती कीमतों से मुनाफे पर दबाव

वहीं, विमानन ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतें एयरलाइन के मुनाफे के लिए चुनौती बनी हुई हैं। इस पर वॉल्श ने कहा कि फिलहाल कंपनी की ईंधन कीमतों की हेजिंग (Hedging) करने की कोई योजना नहीं है। गौरतलब है कि वॉल्श ने अगस्त में CEO का पद संभाला था।

indigo
दिल्ली-NCR में दीपावली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की मिली अनुमति, कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को पटाखे जलाने की दी इजाजत

चुनौतियों के बावजूद इंडिगो को भरोसा

मीडिया के साथ अपनी पहली आमने-सामने की बातचीत में विली वॉल्श ने माना कि मौजूदा समय में एविएशन इंडस्ट्री कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि इंडिगो इन परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपट सकती है। एविएशन इंडस्ट्री के अनुभवी वॉल्श इससे पहले इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के प्रमुख भी रह चुके हैं।