यवतमाल में 9,000 से ज्यादा ‘नकली वोटर’! चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, सफाई शुरू

Duplicate Voters Maharashtra: यवतमाल में मतदाता सूची की सफाई शुरू कर दी है। इसमें 9 हजार से अधिक वोटर नकली पाए गए। जिलाधिकारी विकास मीना ने पूरी जानकारी दी।
Duplicate Voters Maharashtra: यवतमाल में मतदाता सूची की सफाई शुरू कर दी है। इसमें 9 हजार से अधिक वोटर नकली पाए गए। जिलाधिकारी विकास मीना ने पूरी जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने दी जानकारी (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Yavatmal Voter List Cleanup: देशभर में मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों का मामला चर्चा में है। इसी कड़ी में यवतमाल जिले में भी 9 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की जानकारी सामने आई है। इस बारे में जिलाधिकारी विकास मीना ने शुक्रवार (7 नवंबर) को पत्रकार परिषद में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 2 दिसंबर को जिले की 10 नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के लिए मतदान होना है।

इसी की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इन 11 शहरी निकायों की मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं। अब कर्मचारी घर-घर जाकर इन नामों की पुष्टि करेंगे कि संबंधित मतदाता किस स्थान पर मतदान करेगा। इस प्रक्रिया से डुप्लीकेट वोटिंग का खतरा टाला जाएगा। चुनाव की तैयारी पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि इन 11 स्थानीय स्वराज संस्थाओं में कुल 293 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।

649 मतदान केंद्र तैयार

इसके लिए 649 मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। इनमें युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर विशेष मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। इन सभी जगहों पर कुल 5 लाख 65 हजार 294 मतदाताओं को मतदान करने का अवसर मिलेगा। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने जिले में आने-जाने वाले वाहनों पर सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है।

नकद राशि या मतदाताओं को प्रभावित करने वाली वस्तुएं ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए 115 विशेष दलों का गठन किया गया है। साथ ही 11 जगहों पर चुनाव निर्णय अधिकारी, सहायक अधिकारी और अतिरिक्त सहायक अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

नगरपालिका / नगर परिषद नकली वोटरों की संख्या
यवतमाल 6,221
वणी 343
उमरखेड़ 493
दिग्रस 344
पांढरकवड़ा 509
दारव्हा 320
घाटंजी 64
आर्णी 451
नेर-नबाबपुर 324
पुसद 314
ढाणकी 98
कुल 9,381
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com