दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Central Railway Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने LTT-नागपुर, हडपसर-नागपुर और हडपसर-लातूर स्पेशल ट्रेनें घोषित कीं।
Central Railway Diwali Chhath Special Trains 2026
मध्य रेलवे की त्योहार स्पेशल ट्रेनें(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एलटीटी-नागपुर सुपरफास्ट स्पेशल 5 से 15 नवंबर तक चलेगी।

  • हडपसर-नागपुर स्पेशल 7 और 14 नवंबर को रवाना होगी।

  • हडपसर-लातूर स्पेशल के फेरे 2 से 6 नवंबर के बीच निर्धारित हैं।

Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने और विशेष ट्रेनों के संचालन और मौजूदा सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। इन विशेष ट्रेनों से मुंबई, पुणे, नागपुर, लातूर सहित विभिन्न शहरों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने कुल मिलाकर चार प्रमुख सेवाओं के तहत अतिरिक्त फेरों की व्यवस्था की है।

एलटीटी-नागपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन संख्या 01089 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 5 से 15 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 9:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01090 नागपुर से 6 से 16 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शाम 4:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसके ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा और वर्धा सहित 14 स्टेशनों पर होंगे।

हडपसर-नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन संख्या 01443 हडपसर से 7 और 14 नवंबर को प्रत्येक शनिवार शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01444 नागपुर से 8 और 15 नवंबर को रविवार शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:05 बजे हडपसर पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल स्टेशन, अकोला, बडनेरा और वर्धा सहित 14 स्टेशनों पर रुकेगी।

Central Railway Diwali Chhath Special Trains 2026
दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

हडपसर-लातूर स्पेशल

ट्रेन संख्या 01429 लातूर से 2 से 6 नवंबर के बीच सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01430 हडपसर से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 9:20 बजे लातूर पहुंचेगी। रास्ते में धाराशिव, बार्शी टाउन, कुर्दुवाड़ी, जेऊर और दौंड सहित सात स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Central Railway Diwali Chhath Special Trains 2026
मुंबई से नागपुर तक के 10 कर्मचारियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड, सतर्कता से टालीं संभावित रेल दुर्घटनाएं

एलटीटी-हटिया स्पेशल का विस्तार

ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी-हटिया साप्ताहिक स्पेशल को 3 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, वापसी की ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी को 2 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है। अनारक्षित डिब्बों के टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।