Wardha fake gold scam (AI Generated Photo) 
वर्धा

वर्धा में कपड़ा व्यापारी से 10 लाख की धोखाधड़ी, नकली सोना थमाकर आरोपी फरार, मामले में 3 पर FIR दर्ज

Wardha News In Hindi वर्धा में असली बताकर 2 किलो नकली सोना 10 लाख में कपड़ा व्यापारी को बेचा गया। बसस्थानक के पास सौदा हुआ। मनी नकली निकलने पर शहर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

रूपम सिंह

Wardha fake Gold Scam News: असली बताकर 2 किलो नकली सोना 10 लाख रुपये में कपड़ा व्यापारी को बेच दिया। इस प्रकरण में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वर्धा शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समुद्रपुर तहसील के मांडगांव निवासी संजय रामकृष्ण आंबटकर (42) का कपड़े का दुकान है। 20 जनवरी को दुकान में महिला व दो पुरुष पहुंचे। उस समय संजय आंबटकर व उनकी पत्नी मौजूद थी। बातों-बातों में उनमें से एक ने आंबटकर को सोना बेचने की बात कही सोने की माला में से दो मनी निकाल कर उन्हें दिए।

इसे चेक कर लो फिर बताओ, ऐसा कहकर तीनों वहां से निकल गए। वजन करने पर संपूर्ण आभूषण 2 किलो बताये गए। शाम को आंबटकर को फोन आया। मनी चेक हुए या नहीं, यह पूछताछ की आंबटकर ने उक्त मनी सुनार के पास चेक किए थे, जो असली होने की बात कही फिर संपूर्ण सोने की कीमत 25 लाख बताई गई। परंतु 10 लाख रुपये में सौंदा पक्का हुआ। उक्त सोना लेने के लिए 21 जनवरी को आरोपियों ने आंबटकर को वर्धा बसस्थानक पर बुलाया था।

आंबटकर ने अपने घर का सोना गिरवी रखकर 7 लाख रुपये इकठ्ठा किए, साथ ही 3 लाख रुपये अपने रिश्तेदार से लिए, उक्त राशि लेकर वर्धा बसस्थानक पर पहुंचे। बजाज चौक स्थित रामदेवबाबा मंदिर के पास तीनों आरोपी मौजूद थे। संजय आंबटकर पत्नी के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें एक थैली से सोने की मालाए सौंप दी। पश्चात तीनों वहां से निकल गए, आंबटकर ने उन्हें 10 लाख की कैश सौंप दी।

मामले की जांच में जुटी शहर पुलिस

  • आरोपियों के जाने बाद आंबटकर ने पुनः तीन से चार मनी कठाणे ज्वेलर्स के सामने बैठने वाले कारागिर को चेक करने के लिए दिए। उक्त मनी नकली होने की बात सामने आयी।
  • इसके बाद पुनः कुछ जगह मनी चेक किए, परंतु उनके साथ धोखधड़ी होने की बात सामने आते ही खलबली मच गई। तीनों आरोपी हिंदी में बात कर रहे थे, ऐसा आंबटकर ने बताया। प्रकरण में वर्धा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश