समृद्धि महामार्ग (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

31 गांवों से गुजरेगा नया समृद्धि मार्ग, वर्धा-हिंगनघाट से गड़चिरोली तक बढ़ेगी सड़क कनेक्टिविटी

Samruddhi Expressway Extension: समृद्धि महामार्ग का विस्तार गड़चिरोली तक होगा। 31 गांवों से गुजरने वाले नए मार्ग के लिए 432 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

प्रिया जैस

Land Acquisition Maharashtra: नागपुर-मुंबई हिंदू ह्रदय बालासाहब ठाकरे महा समृद्धि महामार्ग की कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा सरकार ने की है। इसी चलते मार्ग का विस्तारीकरण गड़चिरोली तक किया जाने वाला है। यह विस्तारित नया समृद्धि महामार्ग जिले के 31 गांवों से गुजरेगा। जिसके लिए करीब 406.05 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है।

विस्तारित नए महा समृद्धि महामार्ग में वर्धा उपविभाग के सेलू तहसील के सेलडोह, डोरली, पिंपरा, पलसगांव (बाई), सिंदी रेलवे तथा हिंगनघाट उपविभाग के समुद्रपुर तहसील के गौल, मारडा, उमरा, औरंगपुर, कोरी, चाकूर, तांभारी, सुलतानपुर, रामपुर, खंडाला, गोविंदपुर, आजदा, दहेगांव, रेनकापुर, मुरादपुर, चिखलकोट, तास, लोणार, निंभा, कवठा, शेगाव (गो।), सावंगी (झा।), वासी, आसोला, तिरमलपुर, अलोनी गांवों से गुजरने वाला है। मार्ग के लिए 406.05 हेक्टेयर निजी तथा 6.33 हेक्टेयर वन भूमि व 20.43 हेक्टेयर सरकारी जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

विस्तारीत नए समृद्धी महामार्ग के लिए कुल 432.81 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। अधिग्रहित भूमि की मोजमाप पूर्ण की गई है। जिसकी रिपोर्ट वर्धा व हिंगनघाट उपविभागीय राजस्व अधिकारी को प्राप्त हुई है। जिले से कुल 44.415 किमी का नया मार्ग गुजरेगा।

जिसका लाभ किसान, व्यापारी व आम नागरिकों को मिलेगा। मार्ग का विस्तारीकरण होने के कारण सिंदी परिसर का लॉजिस्टिक पार्क मार्ग से जुड़ेगा। तथा किसानों को अपनी उपज अन्य जगह भेजने में आसानी होगी।

जिले में कुल 100 किमी से होगा महामार्ग

नागपुर-मुंबई तक का समृद्धि महामार्ग जिले से करीब 58 किमी का वर्तमान में है। मात्र सरकार ने अब उसका विस्तारीकरण करने का निर्णय लिया है। नया मार्ग चंद्रपुर जिले की सीमा तक जोड़ने वाला मार्ग 44 किमी को होगा। जिससे जिले में कुल 102 किमी का समृद्धि महामार्ग होगा। मार्ग से कुल पांच तहसील जुड़ जाएगी। इसके पूर्व तीन तहसीलों से मार्ग गुजरा था।

अधिग्रहित होने वाली भूमि

उपविभाग निजी जमीन वन जमीन सरकारी जमीन कुल
वर्धा 68.09 निरंक 2.85 70.94
हिंगनघाट 337.96 6.33 17.58 361.87
योग 406.05 6.33 20.43 432.81

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच