Farmer Assistance (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
वर्धा

आर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ

MNS Farmer Support: राज ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने यवतमाल जिले के आर्णी तहसील में जरूरतमंद किसानों को मुफ्त कपास और अरहर के बीज वितरित किए।

आंचल लोखंडे

Arni Free Seed Distribution: राज ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष - भी यवतमाल जिले के शासन की उपेक्षा और संकटों से जूझ रहे किसानों की सहायता के लिए विशेष पहल की गई। खरीफ सीजन की बुआई के समय किसानों के सामने बीज और आर्थिक संसाधनों की भारी समस्या खड़ी हो गई थी।

वहीं राष्ट्रीयकृत बैंक भी किसानों को कृषि ऋण देने में टालमटोल कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मनसे की ओर से जिला नेता अनिल हमदापुरे के मार्गदर्शन में लघु एवं सीमांत किसानों, आत्महत्या प्रभावित किसान परिवारों तथा वास्तविक जरूरतमंद किसानों को सहायता प्रदान की गई।

जिले के 300 किसानों को मिलेगा लाभ

इस अभियान के तहत प्रति तीन एकड़ भूमि के लिए तीन पैकेट कपास के बीज तथा दो पैकेट अरहर (तुअर) के बीज वितरित किए गए, आर्णी तहसील के 50 किसानों को प्रथम चरण में मनसे कार्यकर्ता सूरज राठोड के हाथों बीज वितरित किए गए। पहले चरण में जिले के 300 किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि पूरे खरीफ सीजन में लगभग 700 किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। यह जानकारी मनसे के जिला नेता अनिल हमदापुरे ने दी।

लगातार 15 वर्षों से चलाया जा रहा अभियान

मनसे के जिला अध्यक्ष देवा शिवरामवार व जिला नेता अनिल हमदापुरे की संकल्पना से यह सेवा अभियान पिछले लगातार 15 वर्षों से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज आर्णी तहसील के शिरपुर, जवला, लोणी, उमरी पठार, खेड़ तथा खंडाला क्षेत्र के 50 जरूरतमंद किसानों को प्रथम चरण में बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर सूरज राठोड, विश्वास चव्हाण, सावन पवार, जुगनू पाटिल, रमेश जाधव, उमेश शेरे, दादाराव राठोड, शालिक राठोड सहित लाभार्थी किसान एवं उनके परिवार -के सदस्य उपस्थित रहे।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय