कचरे की समस्या (सौ. सोशल मीडिया ) 
वर्धा

Wardha: खाली प्लॉट कचरे से अटा, बदबू से त्रस्त नागरिक, नप प्रशासन पर उठे सवाल

Wardha के केलकरवाड़ी इलाके में एक बिल्डिंग के पीछे खाली प्लॉट पर गंदगी पसरी हुई है। जिसके कारण आने वाली गंदी बदबू से परिसर में रहने वाले नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Wardha News: शहर के केलकरवाडी परिसर में वारको बिल्डिंग के पीछे स्थित खाली प्लाट में बड़े पैमाने पर कचरा लाकर फेंक दिया जा रहा है। यह कचरा उठाया नहीं जाने से सर्वत्र गंदगी फैल रही है। नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में आ गया है।जिससे नप प्रशासन ने ठोस उपाययोजना कर समस्या का निराकरण करना चाहिए, ऐसी मांग की जा रही है।

शहर में अधिकांश जगह जहां खाली प्लाट है वहां पर कचरे की समस्या निर्माण हुई है, यह वास्तविकता है। संबंधित प्लाट मालिक द्वारा किसी भी प्रकार का वॉल कंपाउंट नहीं लगाया जाने से यह परेशानी हो रही है। इसी तरह केलकरवाडी में वारको इमारत के पिछे में खाली प्लाट कचरे की गंदगी से पूर्णत: भर गया है।

सामने ही आर्वी रोड पर बड़ी संख्या में फुटपाथ पर दुकाने लगती है। इसके अलावा कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी है। यह लोग देर रात परिसर में कचरा लाकर फेंकने की बात स्थानीय नागरिकों द्वारा बताई जा रही है। सफाई के अभाव में कचरा अधिक बढ़ते ही जा रहा है। इन दिनों नागरिकों के घरों में कचरे की बदबू आने से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम हो रहा है।

ऐसी ही स्थिति पारस आईस फैक्ट्री चौक प्रतापनगर परिसर, हवालदारपुरा स्थित नप शॉपींग कॉम्प्लेक्स परिसर, मानस मंदिर परिसर, महादेवपुरा आदि जगह बनी हुई है। महादेवपुरा स्थित खाली प्लाट से गंदगी फैलने से पिछले महिने कार्रवाई का बोर्ड लगाया था। उसी प्रकार अन्य जगहों पर कार्रवाई करने की मांग नागरिक कर रहे है।

सफाई पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

पूर्व नगरसेवक विजय उईके ने कहा है कि वारको इमारत के पिछे स्थित केलकरवाडी में यह खाली प्लाट अत्याधिक गंदगी से भरा हुआ है। मैने कई बार इस संदर्भ में नगर परिषद में जाकर शिकायत की। सफाई करने के बाद भी समस्या जस के तस निर्माण हो जाती है। ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कचरे की समस्या पूर्णत: समाप्त हो जाए।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?