(फाइल फोटो) 
महाराष्ट्र

रक्षाबंधन से पहले शिंदे सरकार देगी बहनों को बड़ा तोहफा, जानिए क्या कुछ होने वाला है ख़ास

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन' योजना के बारे में व्यक्त किए जा रहे संदेहों पर अब विराम लग जाएगा। रक्षा बंधन पर बहनों को पहली किस्त मिलने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा था लेकिन अब सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही बहनों के बैंक खाते में पैसा भेजने का निर्णय ले लिया है।

आकाश मसने

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन' योजना के बारे में व्यक्त किए जा रहे संदेहों पर अब विराम लग जाएगा। रक्षा बंधन पर बहनों को पहली किस्त मिलने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा था लेकिन अब सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही बहनों के बैंक खाते में पैसा भेजने का निर्णय ले लिया है। 17 अगस्त को सरकार पहली दो किश्त एक साथ जारी करके बहनों को डबल खुशी देने वाली है। यानी 'लाडली बहन' योजना के तहत आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 17 अगस्त को 3000 रुपए एकमुश्त जमा किए जाएंगे। इस संबंध में बुधवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया।

'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना (लाडली बहन योजना) की पहली किस्त जारी करने के लिए 17 अगस्त को राज्य सरकार ने एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 17 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में हर जिले में पालक मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

एक करोड़ से अधिक आवेदन

जानकारी के लिए बता दें कि 'लाडली बहन' योजना के लिए सरकार को अब तक 1 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं अभी भी आवेदन कर रही हैं, राज्य सरकार ने आवेदन करने की मियाद बढ़ा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

हर घर तिरंगा अभियान

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी और जश्न को लेकर भी निर्णय लिया गया। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में बड़े पैमाने पर 'हर घर तिरंगा' अभियान लागू करने का निर्णय लिया गया। इसमें 9 से 15 अगस्त तक राज्य के हर घर में तिरंगा फैराने का निर्णय लिया गया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत