ठाणे रिक्शा-टैक्सी चालक-मालिक महासंघ (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

महाराष्ट्र की पहली प्रीपेड ऑटो सेवा ठाणे से शुरू, यात्रियों को पहले से पता चलेगा किराया

Thane Auto Fare: ठाणे रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र की पहली प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले किराए की जानकारी मिलेगी और Cityflo सेवा का प्रबंधन करेगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Prepaid Auto Service: यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच किराए को लेकर होने वाले विवाद, ऑटो की कतारों और अनिश्चित किराए की समस्या को कम करने के उद्देश्य से ठाणे रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू की गई है। स्व. वसंतराव डावखरे रिक्शा-टैक्सी चालक-मालिक महासंघ और ठाणे क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई इस सेवा को महाराष्ट्र में पहली प्रीपेड ऑटो व्यवस्था बताया जा रहा है।

प्रीपेड ऑटो स्टैंड

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र दादा चव्हाण के जन्मदिन के अवसर पर ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में प्रीपेड ऑटो स्टैंड और कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कोकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एडवोकेट निरंजन डावखरे, ठाणे शहर के विधायक संजय केळकर, ठाणे क्षेत्रीय परिवहन विभाग की अधिकारी हेमांगिनी पाटिल, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष मारुति सावंत, यूनियन के पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।

होता है विवाद

ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की कतार, चालकों के बीच होने वाले विवाद और यात्रियों के साथ किराए को लेकर होने वाले संघर्ष को कम करने के लिए प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू करने का प्रयास पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से किया जा रहा था। इस व्यवस्था को लागू करने के दौरान विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। ऑटो चालकों की दैनिक कमाई और उनके आर्थिक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए।

परिवहन मंत्री का आभार

विधायक एडवोकेट निरंजन डावखरे ने इस पहल को मंजूरी देकर ठाणेकरों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक दिनभर व्यवसाय करने के बाद अपनी कमाई घर ले जाता है। नई व्यवस्था के तहत दिनभर की कमाई सीधे ऑटो चालकों के बैंक खातों में जमा होगा।

Cityflo का नियोजन

प्रीपेड सेवा के तहत यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ही निर्धारित किराए की जानकारी मिल जाएगी। पूरी सेवा का नियोजन और प्रबंधन Cityflo के माध्यम से किया जाएगा। तकनीक के इस्तेमाल से यात्रियों और ऑटो चालकों के लिए अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम