ठाणे मीरा भयंदर पांच सितारा होटल (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Mira Bhayandar 5 Star Hotels Radisson Vihang Project: इंटरनेशनल होटल चेन रेडिसन होटल ग्रुप और विहंग ग्रुप ने साथ मिलकर एमएमआर के ठाणे व मीरा भाईंदर में फाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया है।
व्यावसायिक रूप से तेजी से बढ़ते ठाणे और मीरा-भाईंदर में दो नए होटल प्रोजेक्ट्स शुरू करने की घोषणा की गई है। ये प्रोजेक्ट्स विहंग ग्रुप और विहंग अहेड की भागीदारी में बनाए जाएंगे।
पहला फाइव स्टार होटल
- खास बात यह है कि यह मीरा-भाईंदर में बनने वाला पहला फाइव-स्टार होटल होगा। इससे रेडिसन की मुंबई के पारंपरिक कमर्शियल हब के बाहर उभरते इलाकों में अपने होटल बिज़नेस को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी को बढ़ावा मिलेगा। विहंग ग्रुप के फाउंडर, प्रताप सरनाइक ने भी इस पार्टनरशिप को “मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के डेवलपमेंट में एक अहम "मील का पत्थर” बताया।
- रेडिसन होटल ग्रुप के साउथ एशिया के एमडी निखिल शर्मा ने कहा, “मेट्रोपॉलिटन इंडिया में उभरते बिज़नेस एरिया में विस्तार करना हमारे लिए एक खास स्ट्रेटेजी है। इन प्रोजेक्ट्स के साथ, हम भविष्य में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।” रेडिसन व विहंग ग्रुप के बीच हुए इस करार के अवसर पर विहंग ग्रुप की डायरेक्टर परिषा सरनाईक, पूर्वेश सरनाईक, विहंग सरनाईक सहित कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नए कमर्शियल कॉरिडोर
- एमएमआर के ठाणे और मीरा-भाईंदर तेजी से डेवलप हो रहे इलाके हैं। IT और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ग्रोथ और बढ़ती कमर्शियल डिमांड ने यहां होटल बिजनेस के लिए बड़ा मौका बनाया है।
- मीरा-भाईंदर में मेट्रो लाइन 9 और बेहतर रोड कनेक्टिविटी की वजह से यह इलाका तेजी से डेवलप हो रहा है। साथ ही, नेशनल हाईवे 48 और एयरपोर्ट से आसान कनेक्टिविटी हो गई है।
देश में 200 से ज्यादा होटेल
- रेडिसन होटल ग्रुप के भारत में 200 से ज़्यादा होटल चल रहे हैं या बन रहे हैं। कंपनी अब टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार कर रही है। ठाणे व मीरा भाईंदर के दोनों प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम सुविधाओं वाले 217 कमरे होंगे। ठाणे में बनने वाले होटल में 114 कमरे होंगे, जबकि मीरा-भाईंदर के होटल में 103 कमरे होंगे।
- दोनों होटलों में रेस्टोरेंट, बार, बैंक्वेट हॉल, मीटिंग स्पेस, जिम और स्विमिंग पूल जैसी मॉडर्न सुविधाएं होंगी। इससे कॉर्पोरेट (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन) के साथ-साथ टूरिस्ट क्लास की प्रीमियम सर्विस मिलेगी।
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट