BMC खर्च पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे बोले- BEST को फंड नहीं और बंगले पर करोड़ों खर्च

Mumbai Mayor Bungalow Renovation Cost: मुंबई में महापौर बंगले के नवीनीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च को लेकर आदित्य ठाकरे ने सत्ताधारी पक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने BEST को फंड न देने पर सवाल उठाए।
Aditya Thackeray On Mumbai Mayor Bunglow Renovation
आदित्य ठाकरे ने बीएमसी मेयर के बंगले को लेकर की बड़ी टिप्पणी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Aditya Thackeray On Mumbai Mayor Bungalow Renovation Cost: महापौर बंगले के नवीनीकरण और मरम्मत पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करने के लिए सत्ताधारी पक्ष के पास पैसा है, लेकिन बेस्ट उपक्रम को देने के लिए धन नहीं है, ऐसी तीखी आलोचना युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने की।

वहीं, ठाकरे गुट के नगरसेवक और स्थायी समिति के सदस्यों ने इस खर्च पर अपेक्षित कड़ा विरोध नहीं जताया। इससे यह चर्चा शुरू हो गई है। कि एक ओर आदित्य ठाकरे सत्ताधारी पक्ष पर आक्रामक रुख अपनाते हैं, लेकिन उनके ही प्रतिनिधि स्थायी समिति में नरम रुख क्यों अपना रहे हैं।

3 महीने बीत जाने के बावजूद गृहप्रवेश नहीं

भायखला स्थित वीरमाता जिजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान एवं प्राणी संग्रहालय परिसर में महापौर बंगला स्थित है। मार्च 2022 से मुंबई मनपा में प्रशासकीय शासन लागू था, जिसके कारण महापौर पद रिक्त होने से यह बंगला उपयोग में नहीं था। अब भाजपा महायुति की सत्ता आने के बाद महापौर पद पर नियुक्ति हो चुकी है।

फरवरी में रितु तावड़े ने संभाली थी बीएमसी की कमान

फरवरी में रितु तावड़े के नाम की घोषणा महापौर के रूप में की गई और उन्होंने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर का बंगले में प्रवेश अपेक्षित था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने अभी तक गृहप्रवेश नहीं किया है। महापौर रितू तावडे ने बंगले के नवीनीकरण और मरम्मत के निर्देश दिए हैं, जिस पर 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 930 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में प्रस्ताव बुधवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com