ठाणे मनपा और जापान एमएलआईटी (सौ. Gemini) 
ठाणे

Thane Municipal Corporation और जापान एमएलआईटी में समझौता, डिजिटल गवर्नेंस को नई रफ्तार

Thane MNC और जापान के एमएलआईटी के बीच स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए एमओयू साइन हुआ। इससे शहर में आधुनिक, नागरिक-केंद्रित सेवाओं को गति मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: ठाणे शहर में जापान के सहयोग से स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित की जाएगी। जापान के मिनिस्ट्री ऑफ़ लैंड, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांसपोर्ट (एमएलआईटी) व ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के बीच इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं स्मार्ट सिटी इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया गया है। यह एग्रीमेंट डिजिटल गवर्नेस को एक नई गति देगा। साथ ही नागरिक सेवाओं को और ज्यादा असरदार बनाएगा।

जापान में हुए एक समारोह में हुआ एग्रीमेंट

  • जापान में हुए एक समारोह में जापान के मिनिस्ट्री ऑफ़ लैंड, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांसपोर्ट और ठाणे मनपा के बीच एक सहयोग एग्रीमेंट साइन किया गया। इस समारोह में इन्फॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स (एमएलआईटी) के डिप्टी मिनिस्टर कावामुरा केनिची, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव शामिल हुए।
  • अधिकारियों ने कहा कि ठाणे मनपा की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहलों को उन्होंने जो स्ट्रेटेजिक दिशा दी है, उससे यह एग्रीमेंट और मजबूत हुआ है और उनकी भागीदारी ने ठाणे मनपा के इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस अपनाने के कमिटमेंट को मजबूती से दिखाया है।

नागरिक केंद्रित गवर्नेस सिस्टम में मिलेगी मदद

जापान में हुए समझौते के तहत, इन्फॉर्मेशन प्रोजेक्ट व ठाणे मनपा मिलकर ठाणे शहर की जरूरतों के हिसाब से स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, आईसीटी सिस्टम डेवलपमेंट, कैपेसिटी बिल्डिंग, नॉलेज शेयरिंग और कटिंग एज डिजिटल सॉल्यूशंस के पायलट इम्प्लीमेंटेशन जैसे कार्यक्रमों को लागू करेंगे।

मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि यह पार्टनरशिप इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के तेजी से फैलने और ठाणे में एक कुशल, फ्लेक्सिबल और नागरिक-केंद्रित शहरी गवर्नेस सिस्टम डेवलप करने में मदद आयुक्त सौरभ सव ने कहा भिवंडी करेगी।

ठाणे के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने के लिए लागू की गई स्ट्रेटेजिक दिशा और विजन भी इस एग्रीमेंट में खास तौर पर दिखाई देते हैं और ठाणे महानगरपालिका इंटरनेशनल बेस्ट प्रक्टिसेस को अपनाने के लिए कमिटेड रहेगी, एससीमेंट पर यह साइनिंग भारत-जापान कोऑपरेशन में एक नए युग की शुरुआत है और आने वाले वर्षों में असरदार डिजिटल प्रोजेक्ट्स टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस के रास्ते को और मजबूत करेगा।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त