Pune में अब तक 80,423 मरीजों को मुफ्त इलाज, आयुष्मान भारत योजना से मिला 209 करोड़ का लाभ

Pune District में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 80,423 नागरिकों ने निःशुल्क इलाज का लाभ लिया है। अब तक 209 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की गई है।
PMJAY
पीएमजेएवाई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Ayushmaan Bharat Scheme: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना, भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराती है, जिससे लाभार्थी देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

जनवरी से लेकर दिसंबर तक जिले में इस योजना का लाभ 80,423 नागरिकों ने उठाया है। इन लाभार्थियों को अब तक कुल 209 करोड़ 29 लाख 50 हजार 115 रुपये से अधिक की स्वास्थ्य बीमा सहायता मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क 5 लाख तक का उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इसका कठोरता से पालन किया जा रहा है। पात्र नागरिक जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाएं। - वैभव गायकवाड़, विभागीय व्यवस्थापक, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पुणे विभाग

30 उपचार श्रेणियां उपलब्ध

इस योजना के तहत 30 विशेष उपचार श्रेणियां उपलब्ध है। इनमें सामान्य सर्जरी, ईएनटी सर्जरी, नेत्र रोग सर्जरी, स्त्रीरोग व प्रसूती शस्त्रक्रिया, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जरी, हृदय रोग उपचार व सर्जरी, बाल शल्यक्रिया, यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, सर्जिकल/मेडिकल/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (कैसर उपचार), प्लास्टिक सर्जरी, बर्न उपचार, पॉली-ट्रॉमा और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल है।

क्रिटिकल केयर, सामान्य औषध उपचार, संक्रमण जन्य रोग, और बाल चिकित्सा के साथ-साथ कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, त्वचा रोग, संधिवात (गठिया), एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और इंटरवेशनल रेडियोलॉजी जैसे विशिष्ट उपचार भी उपलब्ध हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com