(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी-बेटी और नातिन पर चाकू से हमला

Thane Family Domestic Dispute: ठाणे के राबोडी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और नातिन पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपूर्वा नायक

Thane Family Domestic Dispute Incident News: ठाणे शहर में एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया।

यह घटना शहर के राबोडी इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला किया।

जब उसकी बेटी और नातिन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी वार कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

टीवी देखने को लेकर हुआ विवाद

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात परिवार ने नातिन का जन्मदिन मनाया था और बाद में सभी सोने चले गए। इसी दौरान टेलीविजन देखने के मुद्दे पर दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप में बदल गई।

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जांच जारी, सुरक्षा पर जोर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने घरेलू विवादों के बढ़ते मामलों और उनके खतरनाक परिणामों को एक बार फिर उजागर किया है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा