ठाणे टॉउन पार्क (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Maharashtra Local Body Election से पहले ठाणे को सौगात, एकनाथ शिंदे ने घोषित कीं मेगा परियोजनाएं

Eknath Shinde Thane projects: मनपा चुनावों से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में 260 मीटर ऊंचा टावर, टाउन पार्क, स्नो पार्क और मेट्रो कनेक्शन सहित कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: मनपा चुनावों के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं को लुभाने के लिए ठाणे मनपा क्षेत्र में कई परियोजनाओं की घोषणा की है। जिसमें देश का सबसे ऊंचा टावर शामिल है।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने शहर में कन्वेंशन सेंटर, टाउन पार्क, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्नो पार्क, अमेजन पार्क, एडवेंचर पार्क, बर्ड म्यूजियम और ठाणे इंटरनेशनल मेट्रो कनेक्शन जैसी कई परियोजनाओं की घोषणा की है।

मनपा चुनावों की घोषणा के पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकार परिषद का आयोजन कर ठाणे शहर की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। पत्रकार परिषद के दौरान ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर मौजूद थे।

260 मीटर का देश का सबसे ऊंचा टावर

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि मंगल कलश के कॉन्सेप्ट के मुताबिक, ठाणे शहर में कासारवडवली खाड़ी के किनारे 50 एकड़ एरिया में एफिल टावर की तर्ज पर 260 मीटर ऊंचा देश का सबसे ऊंचा टावर बनाया जाएगा, एफिल टावर की ऊंचाई 300 मीटर है।

इसमें एक व्यूइंग टावर और एक कन्वेंशन सेंटर होगा। इसे हफीज कॉन्ट्रैक्टर के कॉन्सेप्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलशेत में 25 एकड़ एरिया में बीओटी बेसिंस पर एक टाउन पार्क बनाया जा रहा है।

इस टाउन पार्क में एक आगरी कोली म्यूजियम, एक साइंस सेंटर, एक एक्वेरियम और एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें एक ग्राउंड फ्लोर के साथ एक मंजिल ऊंचा एलिवेटेड उद्यान का भी समावेश है।

25 एकड़ में बनाया जा रहा टाउन पार्क

  • शिंदे ने बताया कि कोलशेत में 25 एकड़ एरिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्नो पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और एडवेंचर पार्क बनाया जाएगा।
  • राज्य सरकार ने कोलशेत में 12.5 एकड़ एरिया में बर्ड म्यूजियम बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध करायी है।
  • साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2036 ओलंपिक की तैयारियों के तहत 50 एकड़ जमीन पर एक स्पोर्ट्स एरिना बनाया जाएगा। 25 एकड़ जमीन पर एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट बनाने का प्रस्ताव है।
  • उन्होंने कहा कि ठाणे वासियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए ठाणे में जल्द ही मेट्रो सर्विस शुरू हो रही है। दिवा, मुंब्रा, कलवा को मेट्रो सर्विस के जरिये म्हाताडी बुलेट ट्रेन स्टेशन को जोड़ा जाएगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें