तलाठी कार्यालय के बाहर ताला… 
ठाणे

तलाठी कार्यालय के बाहर ताला… अंदर कर्मचारी काम में व्यस्त! नागरिकों में रोष, पुलिस ने खुलवाया ताला

Government Office Locked: भाईंदर में तलाठी कार्यालय के बाहर ताला लगे होने और अंदर कर्मचारियों के काम करते पाए जाने से नागरिकों में रोष बढ़ा, जिसके बाद पुलिस ने ताला खुलवाया।

आंचल लोखंडे

Meera-Bhayandar News: भाईंदर पश्चिम के नगर भवन की तल मंजिल पर स्थित तलाठी कार्यालय में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सरकारी कार्यालय बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर दो कर्मचारी आराम से बैठकर काम में व्यस्त मिले। जमीन से जुड़े कार्य करवाने आए नागरिक बाहर ही कतार में घंटों इंतजार करते रहे।

मुर्धा गांव निवासी महेश म्हात्रे अपनी वृद्ध मां के साथ कई दिनों से सात-बारह दुरुस्ती के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं। तलाठी अमित मधाले ने उन्हें दोपहर दो बजे आने को कहा था, लेकिन तय समय पर भी कार्यालय बंद ही मिला।

नागरिक ने की पुलिस में शिकायत

कतार में बैठे इरफान सैय्यद ने स्थिति देख तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही भाईंदर पुलिस के बीट मार्शल मौके पर पहुंचे और तलाठी अमित मधाले के ड्राइवर को बुलाकर ताला खुलवाया। अंदर कर्मचारी मौजूद थे, जबकि अधिकारी नदारद पाए गए।

नियमों की खुलेआम अनदेखी

सरकारी कार्यालय का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। नियमों के अनुसार, यदि तलाठी किसी काम से बाहर जाए तो कार्यालय के बाहर बोर्ड पर यह सूचना लिखना अनिवार्य है कि वे कहाँ गए हैं और कब लौटेंगे। लेकिन पिछले एक महीने से दोपहर के समय कार्यालय पर ताला लटकना, कर्मचारी अंदर बैठे रहना और तलाठी का गायब रहना नागरिकों में भारी आक्रोश का कारण बन गया है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

इरफान सैय्यद ने बताया कि वे इस अनियमित कार्यप्रणाली की शिकायत जनवरी में जिलाधिकारी से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ताज़ा घटना की शिकायत अब तहसीलदार निलेश गौड के पास की गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट