परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक सोर्स- नवभारत
ठाणे

ठाणे में विकास कार्यों को रफ्तार: मीरा-भाईदर में बनेगा उमेद मॉल और महिला हॉस्टल, श्मशान घाट का काम शुरू

Mira Bhayander Development: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ठाणे में समीक्षा बैठक की। उत्तन में श्मशान घाट, मीरा-भाईंदर में उमेद मॉल व छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर काम में तेजी के निर्देश दिए।

प्रमोद यादव

Highlights

  • परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक की।

  • उत्तन में श्मशान घाट का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

  • मीरा-भाईंदर में महिलाओं के छात्रावास के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने को कहा।

  • उमेद मॉल के निर्माण के लिए भी भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश।

Thane Development Projects: ठाणे जिले में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की।

इसमें उत्तन में श्मशान घाट का काम जल्द शुरू करने तथा मीरा- भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में महिलाओं के छात्रावास और ‘उमेद मॉल’ के लिए उपयुक्त भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उत्तन के श्मशान घाट का काम जल्द शुरू करने पर जोर

भाईंदर पश्चिम के उत्तन के नागरिकों की जरूरत को देखते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने संबंधित अधिकारियों को श्मशान घाट का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

मीरा- भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रावास बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही, ‘उमेद मॉल’ के निर्माण के लिए उपयुक्त भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मंत्री सरनाईक ने प्रशासन को जमीन की उपलब्धता की जांच कर संबंधित प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई करने को कहा।

विकास कार्यों में समन्वय के निर्देश

बैठक में ठाणे और मीरा- भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्रों के विभिन्न विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

मंत्री सरनाईक ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में ठाणे के जिलाधिकारी, ठाणे महानगरपालिका आयुक्त, मीरा- भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000