INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

Delhi Congress Rally: INDIA गठबंधन का आज होने वाला ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’ रद्द हो गया। इसमें करीब 20 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और 30 वक्ता शामिल होने थे।
INDIA alliance Public Impeachment Program
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • INDIA गठबंधन का आज होने वाला ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’ रद्द हो गया।

  • जन महाभियोग कार्यक्रम में करीब 20 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और 30 वक्ता शामिल होने थे।

  • जन महाभियोग कार्यक्रम अब कल दोपहर 2 बजे होगा।

INDIA Alliance Public Impeachment Program: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पहले यह आयोजन आज होना था, लेकिन अब कल दोपहर 3:30 बजे से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा।

इसमें लगभग 20 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को शामिल होना था। इस कार्यक्रम के दौरान 30 वक्ताओं को अपनी बात रखनी थी। मीरा कुमार को इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी, और मल्लिकार्जुन खरगे को प्रस्ताव पेश करना था। इस कार्यक्रम के समापन के लिए राहुल गांधी का नाम चर्चा में था।

बारिश के कारण रद्द हुआ कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भारी बारिश के कारण यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है, जिसकी वजह से अब मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के बाहर जरूरी तैयारियां नहीं हो सकीं। जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। हालांकि, इसके कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, 'जन महाभियोग' कार्यक्रम अब कल दोपहर 2 बजे होगा। स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार्यक्रम का स्थान 10 राजाजी मार्ग ही रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी संसद सदस्यों को संदेश भेज दिए गए हैं। राहुल गांधी जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई घोषणा करेंगे।

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को हुई बैठक में विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले प्रतीकात्मक 'जन महाभियोग' कार्यक्रम और 1 नवंबर की रैली की रणनीति पर चर्चा की थी।

INDIA alliance Public Impeachment Program
राहुल से टूटी उम्मीद, अब सोनिया गांधी को CTI ने लिखा पत्र, रामलीला मैदान या बुराड़ी? कांग्रेस को दिए 2 विकल्प

INDIA गठबंधन की बैठक में कौन-से सांसद शामिल हुए?

बैठक में प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक और माकपा के जॉन ब्रिटास समेत कई नेता शामिल हुए। खरगे ने कहा कि कथित 'वोट चोरी' और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने शुक्रवार को प्रतीकात्मक संसद आयोजित करने और 1 नवंबर को दिल्ली में रैली करने की घोषणा की।