PM Kisan 2000 Rupees Status Check: आज किसानों की नजर पीएम किसान की 24वीं किस्त पर है। किसी के खाते में 2 हजार रुपये आएंगे, तो जिनकी पिछली किस्त बकाया है, उन्हें 4 हजार रुपये मिलने की संभावना भी हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपकी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होना और भुगतान स्वीकृत होना जरूरी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहां 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करने, तथा PM-किसान योजना की 24वीं किस्त (19,000 करोड़ रुपये) जारी करने के लिए पहुंचे हैं।